नवादा: ककोलत जलप्रपात में डूबा आईआईटी रुड़की का छात्र, 18 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नवादा। बिहार के ककोलत जलप्रपात में आईआईटी रुड़की के एक छात्र की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के 18 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक शव का पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में सनसनी फैल गई है।

नवादा के थाली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव निवासी धर्म राज की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, धर्म राज अपने दोस्तों के साथ ककोलत जलप्रपात घूमने गया था. इसी दौरान वह पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में बने गहरे पानी वाले स्थान पर नहाने चला गया।

बताया जा रहा है कि अचानक गहराई में चले जाने के कारण वह डूब गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पानी काफी गहरा बताया जा रहा है।

मृतक धर्म राज (पिता-हेमंत राज) आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है.।

लाश कहीं नीचे जाकर फंस गयी है' :
थाली थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव की तलाश की गई, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। लाश कहीं नीचे जाकर फंस गयी है।

अधिक विस्तृत जानकारी नवादा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी जाएगी। एनडीआरएफ की टीम बिहटा से नवादा के लिए रवाना हो चुकी है। इसके बाद वह प्रशिक्षित टीम शव को बाहर निकाल पाएगी।

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल : इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेलधा गांव सहित पूरे इलाके में मातमी छाया हुआ है. परिवार वाले धर्म राज के लिए तड़प रहे हैं. लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भागलपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत ये खबर भी पढ़े : भागलपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

पीएमएफएमई योजना ने 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बढ़ावा दिया। 75 हजार से अधिक उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था...
कारोबार 