सिलचर में ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ समारोह आयोजित, 16 हस्तियां सम्मानित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सिलचर । कछार जिला मुख्यालय शहर में आज बलिदानी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर सिलचर में आयोजित समारोह में बराक घाटी के 16 विशिष्ट व्यक्तियों को ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति न्यास, सिलचर द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत घुंघूर बायपास स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विमेंस कॉलेज, सिलचर के सभागार में मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां अतिथियों का सम्मान, दीप प्रज्वलन और औपचारिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समारोह में वक्ताओं ने मंगल पांडेय के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर समाज, शिक्षा, साहित्य और सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 लोगों को सम्मानित किया गया। प्रमुख सम्मानितों में कृपा नारायण राय, सूर्य कुमार शर्मा, बिधान चंद्र भट्टाचार्य, मुरलीधर कानू, डॉ. सुजीत तिवारी, राजेंद्र पांडेय, शांतनु नायक, सुरेंद्र वैद, चंद्रमा प्रसाद कोईरी, पंडित सीताराम गोस्वामी, दिवाकर राय, विवेकानंद देव पुरकायस्थ, शुभंकर भट्टाचार्य और संजीव सिंह शामिल रहे। वहीं मरणोपरांत राजीव नोनिया और श्याम सुंदर दुसाध को भी सम्मानित किया गया।

मंचासीन अतिथियों में आचार्य आनंद शास्त्री, न्यास के अध्यक्ष कमलेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी महावीर जैन, सीआरपीएफ के डीआईजी यूपी सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष शांतनु नायक, विमेंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुजीत तिवारी, ‘प्रेरणा भारती’ के प्रकाशक दिलीप कुमार, डॉ. अमित कलवार तथा सिलचर प्रेस क्लब के सचिव शंकर दे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

जब कोचिंग में हादसा हुआ तो सिर्फ कोचिंग नापी गई, अस्पताल की बारी कब?
हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

राजीव शुक्ला ने दान में गड़बड़ी के लगाए आरोप, ट्रस्ट प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

शांति निर्माण में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय नेतृत्व पर भारत का जोर

संघर्षग्रस्त देशों की संस्थागत क्षमता बढ़ाने पर संसाधन केंद्रित करने की वकालत
राष्ट्रीय 
शांति निर्माण में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय नेतृत्व पर भारत का जोर

उत्तर प्रदेश

नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक कम्युनिटी...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी