असमः इंडस्ट्रियल यूनिट में सिलेंडर विस्फोट में मृत चारों श्रमिकों की हुई शिनाख्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कछार (असम)। असम के कछार जिले के उधारबंद क्षेत्र अंतर्गत पनग्राम स्थित एक रॉड निर्माण कंपनी में रविवार को हुए सिलेंडर विस्फोट में जान गंवाने वाले चारों श्रमिकों की पहचान कर ली गई है। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों की पहचान किरण मुंडा, अगनू बोरिक, श्यामल गौड़ और सागर नाथ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। धमाका इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।

वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कई श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में लेकर विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

प्रशासन ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी पार्क...
उत्तराखंड 
देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज