राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की आंखें हुई नम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल :इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स टीम का सफर दूसरे क्वालीफायर मैच में हार के साथ खत्म हो गया। इस मैच में सभी की नजरें सबसे ज्यादा 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी निराश नहीं किया और 96 रनों के बेहतरीन पारी खेलने के साथ अपनी टीम को 214 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी टीम को 7 विकेट करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम का इस सीजन में सफर खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए जिसमें उनकी आंखों से आंसू भी गिरे।

डग आउट में अकेले बैठकर दिखे निराश
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जब राजस्थान रॉयल्स को हार मिली तो उस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए जिसमें रवींद्र जडेजा ने उनसे कुछ देर बात भी की। इसके बाद वैभव कैप से अपने चेहरे को छिपा रहे थे और फिर डग आउट में अकेले जाकर बैठ गए जिसमें उनके चेहरे पर निराशा साफतौर पर देखने को मिल रही थी। वैभव सूर्यवंशी की आंखों से जैसे ही आंसू टपके उन्होंने तुरंत तौलिए को मुंह पर रखते हुए अपना चेहरा नीचे की तरफ कर लिया। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर खुद को संभाला और डग आउट से बाहर निकले। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान वैभव सूर्यवंशी कुछ देर के लिए शुभमन गिल से भी बात करते हुए नजर आए।

 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत ये खबर भी पढ़े :  भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आईपीएल 2026 में वैभव ने कई रिकॉर्ड्स किए तबाह
वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अकेले ही आईपीएल इतिहास में एक सीजन में कई रिकॉर्ड्स तोड़े वैसा कोई भी बल्लेबाज उनसे पहले करने में कामयाब नहीं हो सका था। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस सीजन 16 मैचों में 48.50 के औसत से जहां 776 रन देखने को मिले तो वहीं उन्होंने 63 चौके लगाने के साथ कुल 72 छक्के भी लगाए। आईपीएल के एक सीजन में ये अभी तक किसी भी बल्लेबाज की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा रन पावरप्ले में बनाने के साथ 500 रनों का आंकड़ा भी पार करने वाले रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

Iron Air Battery: स्लो चार्ज होने वाली बैटरी में भारतीय कंपनी ने फूंकी जान

नई दिल्ली। Imoproved Iron Air Battery: समय के साथ दुनिया को रिन्यूएबल एनर्जी की एहमियत का अंदाजा हुआ है और...
टेक-मित्र 
Iron Air Battery: स्लो चार्ज होने वाली बैटरी में भारतीय कंपनी ने फूंकी जान

आज  का राशिफल 17 जुलाई 2026: जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का पूरा हाल

मेष   दिन उत्साह और सक्रियता से भरा रह सकता है।  किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए ऊर्जा वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज  का राशिफल 17 जुलाई 2026: जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का पूरा हाल

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ