आईपीएल सीजन में दो बल्लेबाजों ने पार किया 600 रनों का आंकड़ा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल : IPL का 19वां सीजन गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन के लिए काफी यादगार रहा है। इस सीजन उन दोनों का बल्ला जमकर चला है और दोनों ही ने आईपीएल 2026 में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ये जोड़ी पहले ऐसी जोड़ी बनी है जिन्होंने दो आईपीएल सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पिछले सीजन भी 600 रन बनाए थे।

विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी ने 2013 में किया था ये कारनामा
आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में किसी एक टीम के दो बल्लेबाजों द्वारा 600 वाले रिकॉर्ड की बात करें तो लिस्ट में सबसे पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और क्रिस गेल का है। साल 2013 में गेल और कोहली ने पहली बार यह कारनामा किया। इसके बाद 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी और फिर 2023 में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने आरसीबी के लिए इस रिकॉर्ड को दोहराया। उन दोनों ने साल 2023 में 600 से अधिक रन बनाए थे।

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत ये खबर भी पढ़े : मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए साल 2021 में रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने 600 रन का आंकड़ा पार किया था। लेकिन गुजरात टाइटंस के दो युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने न सिर्फ साल 2025 में इस आंकड़े को छुआ, बल्कि आईपीएल 2026 में भी इसे लगातार दूसरी बार दोहराकर लीग इतिहास में वो कर दिखाया जो आज तक कोहली, डिविलियर्स या गेल जैसी दिग्गज जोड़ियां भी नहीं कर पाई थीं।

IPL सीजन में एक टीम के लिए 600+ रन बनाने वाले दो अलग-अलग बल्लेबाज 
क्रिस गेल और विराट कोहली (आरसीबी, 2013)
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)
रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस (सीएसके, 2021)
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)
शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी, 2025)
शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी, 2026)
गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रन का टारगेट
GT vs CSK मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए  गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए और चेन्नई के सामने जीत के लिए 230 रन का टारगेट रखा। GT की तरफ से इस मैच में 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। टीम के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए, वहीं गिल ने 64 रन की पारी खेली। वहीं जोस बटलर 27 बॉल पर 57 रन बनाकर नाबाद लौटे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन ,

   फतेहपुर ।सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय प्रबंधन...
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन ,

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल