IPL: केकेआर की छठी जीत, मुंबई इंडियंस को हराया, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले को कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत लिया है। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर ने मुंबई को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने 8 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 19वें ओवर में मैच को 6 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।

13 मैचों में 6 जीत के साथ केकेआर के 13 पॉइंट हो गए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
अपने शुरुआती 6 मैचों में टीम को एक भी जीत नहीं मिली थी। इसमें एक मैच बारिश की वजह से रद्द रहा था।

फीफा विश्व कप: मेरिनो के आखिरी मिनट के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, बेल्जियम को 2-1 से हराया ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप: मेरिनो के आखिरी मिनट के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, बेल्जियम को 2-1 से हराया

आखिरी 7 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस के 13 मैचों के बाद सिर्फ 8 पॉइंट हैं और टीम 9वें नंबर पर है।

पावरप्ले में ही मुंबई इंडियंस के चार विकेट गिरे
टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकेल्टन के रूप में महज 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रिकेल्टन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर नमन धीर (0) भी आउट हो गए। एमआई ने 41 के स्कोर तक रोहित शर्मा (15) और सूर्यकुमार यादव (15) के विकेट भी गंवा दिए। मुंबई इंडियंस ने 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश के चलते खेल रुका। जब फिर से मैच शुरू हुआ, तो ओवरों में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई।

हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 84 के स्कोर तक पहुंचाया। तिलक 32 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कॉर्बिन बॉश 18 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे। सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा।

केकेआर ने समझदारी से बैटिंग की
केकेआर की शुरुआत खराब रही। दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में फिन एलन को आउट कर दिया। तीसरे नंबर पर उतरे मनीष पांडे ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ संभलकर बैटिंग की। 28 गेंदों में दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी ही। 21 रन बनाकर रहाणे पावरप्ले के आखिरी ओवर में कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। कैमरून ग्रीन कुछ खास नहीं कर सकते और 8 गेंद पर 4 रन ही बना पाए। 8वें ओवर में 54 रन पर केकेआर के तीन विकेट गिर गए थे।

प्लेऑफ की रेस रोमांचक, 5 टीमों में जंग
मनीष पांडे को रोवमैन पावेल का साथ मिला। पावेल को दो जीवनदान मिले और इसका फायदा उठाते हुए दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। केकेआर की टीम इस दौरान 100 के पार भी पहुंच गई। मनीष पांडे फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 33 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से पांडे ने 45 रन बना। अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट होने से पहले रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंद पर 40 रन बनाए।

अंगकृष रघुवंशी की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे तेजस्वी दहिया ने 12 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 19वें ओर में चौका मारकर मैच फिनिश किया। कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें: लोकसभा अध्यक्ष जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विधानसभा...
राजस्थान 
विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में हनुमान विहार क्षेत्र में बुधवार को पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर केरल के गृह मंत्री ने सीएम विजय से की मुलाकात

सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा संयुक्त पुलिस कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श दोनों नेताओं ने नशे के खिलाफ साझा रणनीति...
राष्ट्रीय 
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर केरल के गृह मंत्री ने सीएम विजय से की मुलाकात

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद मौर्य

आचार्य सुश्रुत के मार्ग पर चलें चिकित्सक, रोगियों के प्रति रखें करुणा : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर चिकित्सा के जनक माने जाने वाले आचार्य सुश्रुत को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी...
राष्ट्रीय 
आचार्य सुश्रुत के मार्ग पर चलें चिकित्सक, रोगियों के प्रति रखें करुणा : राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में हनुमान विहार क्षेत्र में बुधवार को पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद मौर्य

जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया गौ-रक्षा का संकल्प

बलरामपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया गौ-रक्षा का संकल्प

दबंगों ने बीच सड़क युवक पर हमला कर काट डाले दोनों हाथ, भाजपा नेता पर आरोप

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में पुलिस से बेखौफ दबंगों का तांडव मचाने का मामला सामने आया है। पेट्रोल...
उत्तर प्रदेश 
दबंगों ने बीच सड़क युवक पर हमला कर काट डाले दोनों हाथ, भाजपा नेता पर आरोप