आईपीएल 2026  में ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग तेज, सूर्यवंशी, रबाडा और आर्चर पर रहेंगी नजरें

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है।

शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, जिसके बाद दोनों सूची में कुछ खिलाड़ियों की स्थिति और मजबूत हुई, जबकि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ बने हुए हैं। उनके पीछे अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ 23 रन की पारी खेलकर अपना कुल स्कोर 468 तक पहुंचा दिया और तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

शनिवार के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी। सूर्यवंशी अब तक 404 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ बी साई सुदर्शन 385 रन के साथ सातवें और शुभमन गिल 378 रन के साथ दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

दूसरी ओर पर्पल कैप की रेस में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी ने दिल्ली के खिलाफ दो विकेट लेकर अपनी विकेट संख्या 13 तक पहुंचा दी। पिछले चार मैचों में वह आठ विकेट ले चुके हैं।

हालांकि शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 17-17 विकेट लेकर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इकॉनमी रेट के आधार पर भुवनेश्वर आगे हैं।

उनके पीछे प्रिंस यादव, कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ मौजूद हैं।

शनिवार को गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा पर खास नजर रहेगी। रबाडा ने पिछले छह मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं और यदि वह अपनी लय बरकरार रखते हैं तो पर्पल कैप उनके सिर सज सकती है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर भी इस दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। उनके नाम 15 विकेट हैं और वह शीर्ष खिलाड़ियों से ज्यादा पीछे नहीं हैं। ऐसे में शनिवार के मुकाबले में रबाडा और आर्चर की गेंदबाज़ी मैच का रुख तय कर सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी