दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, लाबुशेन को मौका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सिडनी।बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी टेस्ट दौरे के लिए मार्नस लाबुशेन को टीम में बरकरार रखा है।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 9 अक्टूबर से शुरू होगी। यह 2018 के विवादित दौरे के बाद पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला खेलेगी।

लाबुशेन को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में केवल 1, 31 और 4 रन बनाने के बावजूद टीम में जगह मिली है। उनका आखिरी टेस्ट शतक तीन साल पहले मैनचेस्टर में आया था। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिया था, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन पर भरोसा बरकरार रखा है।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम में युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली को भी शामिल किया है। कोनोली ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था और उनके नाम अभी सिर्फ एक टेस्ट मैच है। मैथ्यू कुह्नेमैन और माइकल नेसर को भी टीम में जगह मिली है।

कुह्नेमैन बाएं हाथ के स्पिनर हैं और वह ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को अतिरिक्त स्पिन विकल्प प्रदान करेंगे। वहीं, नेसर अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के कारण दक्षिण अफ्रीका में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

पीटर सिडल बने न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाजी कोच.... ये खबर भी पढ़े : पीटर सिडल बने न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाजी कोच....

पिंडली की चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहे थे। 2025-26 की एशेज श्रृंखला में तीन मैचों में 15 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले नेसर के अपने जन्म के देश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के सलामी जोड़ीदार के रूप में मैथ्यू रेनशॉ को भी बरकरार रखा है। डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद रेनशॉ ने जेक वेदराल्ड की जगह ली थी।

पिछले घरेलू सत्र में शेफील्ड शील्ड के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज रहे रेनशॉ ने 10 पारियों में तीन शतक लगाए थे। मैके टेस्ट की एकमात्र पारी में वह आठ रन पर आउट हुए, लेकिन चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उन्हें फिर मौका दिया है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे का पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर से गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टेस्ट होगा, जबकि श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला...
टेक-मित्र 
Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद