फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम घोषित, लियोनेल मेसी पर होंगी नजरें
ब्यूनस आयर्स । फीफा विश्व कप 2026 के लिए गत चैंपियन अर्जेंटीना ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अनुभवी स्टार लियोनेल मेसी को भी टीम में शामिल किया है।
विश्व कप 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में शुरू होगा। अर्जेंटीना अपनी तैयारियों के तहत 6 जून को होंडुरास और 9 जून को आइसलैंड के खिलाफ मैत्री मुकाबले खेलेगा। इसके बाद टीम कैनसस सिटी स्थित अपने बेस कैंप पहुंचेगी। अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद उसका सामना ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से होगा।
फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम
गोलकीपर:
एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुसो।
डिफेंडर:
लिएंड्रो बालेरदी, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटियल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फाकुंडो मेडिना, नाहुएल मोलिना।
मिडफील्डर:
लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेक्विएल पालासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज।
फॉरवर्ड:
जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलियानो सिमेओने, निको पाज, लाउतारो मार्टिनेज।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
