तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-2: साहिल जाधव ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया पहला पदक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शंघाई। भारत के युवा तीरंदाज साहिल जाधव ने तीरंदाजी विश्व कप 2026 के स्टेज-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

शनिवार को खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में साहिल ने डेनमार्क के अनुभवी तीरंदाज मार्टिन डैम्सबो को 147-144 से हराया। विश्व विश्वविद्यालय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता साहिल जाधव ने इस जीत के साथ प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक दिलाया।

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

महाराष्ट्र के 25 वर्षीय तीरंदाज ने मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। मुकाबले की शुरुआत में साहिल पहले एंड के बाद 29-30 से पीछे थे।

हालांकि दूसरे एंड में डैम्सबो ने तीन बार 9 का स्कोर किया, जबकि साहिल ने परफेक्ट स्कोर बनाकर दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे एंड तक भारतीय तीरंदाज ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।

अंतिम एंड में डैम्सबो ने तीनों बार 10 अंक हासिल किए, लेकिन साहिल का 29 का स्कोर उन्हें पदक दिलाने के लिए काफी रहा। पूरे मुकाबले में साहिल ने 12 बार 10 अंक लगाए, जिनमें 6 इनर-10 (एक्स) शामिल रहे।

इससे पहले सेमीफाइनल में साहिल जाधव को मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस के निकोलस गिरार्ड के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। गिरार्ड ने भारतीय खिलाड़ी को 147-146 से मात दी।

सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ी 137-137 की बराबरी पर थे। अंतिम तीर में गिरार्ड ने 10 अंक हासिल किए, जबकि साहिल का आखिरी शॉट 9 अंक का रहा और वह फाइनल में पहुंचने से चूक गए।

साहिल ने मुकाबले की शुरुआत शानदार ढंग से करते हुए पहले एंड में दो बार 10 अंक लगाए थे, लेकिन तीसरे तीर पर 8 अंक मिलने से उन्हें नुकसान हुआ। चौथे एंड में साहिल ने परफेक्ट 30 स्कोर कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया था।

यह प्रतियोगिता में साहिल की दूसरी करीबी हार से वापसी थी। इससे पहले पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में वह ओजस देवताले और कुशल दलाल के साथ चीन के खिलाफ शूट-ऑफ में कांस्य पदक मुकाबला हार गए थे।

हालांकि इस बार साहिल जाधव ने कोई गलती नहीं की और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीतू ढाबे...
मध्य प्रदेश 
खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

लखनऊ। चाय की चुस्की हो या मिठाई का स्वाद, इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। उम्मीद है कि पार्टी के...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश

चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

लखनऊ। चाय की चुस्की हो या मिठाई का स्वाद, इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
उत्तर प्रदेश 
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय