लियोनेल मेसी ने  इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लियोनेल मेसी: फुटबॉल की दुनिया के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। अर्जेंटीना के दिग्गज स्टार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय तक मैदान पर जादू बिखेरने वाले मेसी अब नेशनल टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था। 2026 में भी टीम मेसी की कप्तानी में फाइनल खेली, लेकिन स्पेन से हारकर लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गई।

मेसी ने अपने भावुक विदाई संदेश में बताया कि यह फैसला लेना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ दिया और अब उन्हें लगता है कि आगे देने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है। मेसी के मुताबिक, यह निर्णय उनके दिल को गहराई तक चोट पहुंचाने वाला था, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि अब यही सही समय है। 

 बारिश कर सकती है भारत और श्रीलंका खेल में फैंस का मजा किरकिरा ये खबर भी पढ़े :  बारिश कर सकती है भारत और श्रीलंका खेल में फैंस का मजा किरकिरा

मेसी ने लिखी इमोशनल पोस्ट
मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- फाइनल के बाद उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद यह तय किया है कि वह नेशनल टीम से रिटायर हो रहे हैं। यह एक ऐसा फैसला था जिसने उन्हें अंदर तक दुखाया, लेकिन उन्हें एहसास है कि अब सही समय आ गया है। उन्होंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है, न सिर्फ हाल के सालों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। उन्होंने हमेशा इस जर्सी के लिए कड़ी मेहनत की और अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सके और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सके।

2022 में पूरा हुआ सपना
मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे यादगार पल 2022 में आया, जब उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता। यह अर्जेंटीना का 1986 के बाद पहला वर्ल्ड कप था। मेसी ने उस टूर्नामेंट में सात गोल किए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका का खिताब भी जीता। 2026 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन खिताबी मुकाबले में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना को खाली हाथ लौटना पड़ा। मेसी का यह छठा वर्ल्ड कप था। वह पुरुष वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। अपने करियर में उन्होंने तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेले। 2014 में अर्जेंटीना को जर्मनी के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2022 में टीम चैंपियन बनी और 2026 में उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। मेसी ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप में आठ गोल किए और चार गोल में असिस्ट किया। 

पिता के निधन के बाद करियर को लेकर उठे थे सवाल
इस महीने की शुरुआत में मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लंबे समय तक खेल जारी रखने को लेकर संदेह जताया था। उनके पिता का 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बावजूद मेसी क्लब स्तर पर खेलना जारी रखेंगे। वह इस समय अमेरिका के मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी का हिस्सा हैं। उनका मौजूदा करार 2028 MLS सीजन तक है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर