प्लेऑफ के लिए सभी 4 टीमें हुई तय 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल : IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और प्लेऑफ के लिए सभी 4 टीमों के नाम सामने आ चुके हैं। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। आईपीएल के जारी सीजन के 69वें मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। इस नतीजे से ये साफ हो गया कि अब प्लेऑफ के मुकाबले किन टीमों के बीच खेले जाएंगे।

 

 3 देशों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम ये खबर भी पढ़े :  3 देशों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम

किन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर?
लीग स्टेज खत्म होने के बाद RCB और GT की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में है। ये दोनों टीमें पहले क्वालीफायर में आमने-सामने होंगी। RCB, GT और SRH सभी ने लीग स्टेज में 18-18 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट की वजह से गुजरात दूसरे और सनराइजर्स तीसरे नंबर पर हैं। वहीं राजस्थान की टीम ने 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। इस सीजन का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।

क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम को डायरेक्ट फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और चांस मिलेगा। उन्हें क्वालीफायर 2 खेलना होगा, जहां उनका सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं दूसरा क्वालीफायर जीतने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी।

कब और कहां खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले
शेड्यूल की बात करें तो पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं एलिमिनेटर मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा। दूसरा क्वालीफायर भी 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा। वहीं सीजन का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद में होगा।

IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
क्वालिफायर-1 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस, 26 मई (धर्मशाला)
एलिमिनेटर : सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, 27 मई (न्यू चंडीगढ़)
क्वालिफायर-2 : एलिमिनेटर का विजेता vs क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम, 29 मई (न्यू चंडीगढ़)
फाइनल : क्वालिफायर-1 के  विजेता vs क्वालिफायर-2 के विजेता, 31 मई (अहमदाबाद)

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन