गंगासागर मेले के दौरान बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए बंगाल में सुरक्षा कड़ी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता । गंगासागर मेले के दौरान बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ की संभावित कोशिशों को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को सतर्क किया गया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप पर बड़ी भीड़ का फायदा उठाकर तटीय सीमाओं से घुसपैठ की जा सकती है।

इस अलर्ट के बाद सुंदरबन जिले की पुलिस, जिसके अधिकार क्षेत्र में सागर द्वीप आता है, ने मेले के तटीय प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का फैसला किया है।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सागर द्वीप के दो प्रमुख तटीय प्रवेश बिंदु काकद्वीप का लॉट नंबर 8 और नामखाना का चेमागुरी हैं। गंगासागर मेले के लिए कुल 13 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। खुफिया अलर्ट के बाद इन बिंदुओं पर विशेष सुरक्षा दी जा रही है।

सागर द्वीप के आसपास के तटीय इलाकों में पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। इसके साथ ही गंगासागर मेले के दौरान भारतीय तटरक्षक बल भी तैनात रहेगा।

गंगासागर मेला इस बार आठ जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। मकर संक्रांति के पावन स्नान का समय 14 जनवरी को सुबह 6:58 बजे से 15 जनवरी को सुबह 6:58 बजे तक निर्धारित है।

सुरक्षा के साथ-साथ मेले को शांतिपूर्ण और सफल बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। सागर द्वीप पर एक हजार ,150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हर साल गंगासागर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाता है, लेकिन इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया जानकारी मिली है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए, खासकर पड़ोसी देश में चल रहे राजनीतिक संकट के कारण, मेले के दौरान परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...