आज का राशिफल 8 जनवरी 2025 ,  इन राशि को  मिलेगा प्रेमिका से भरपूर प्यार 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मेष 
किसी के बहकावे में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।  कार्यक्षेत्र में आपका रूतबा कम होगा।  किसी प्रियजन पर गुस्सा कर सकते हैं। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। धन निवेश से अनुभवी लोगों से सलाह लें।

वृषभ 
 अपनी उपलब्धि से सन्तुष्ट रहेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा से अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन जबरदस्त है।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है।

आज का राशिफल 20 सितंबर 2026 :कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत ये खबर भी पढ़े : आज का राशिफल 20 सितंबर 2026 :कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत

मिथुन 
शेयर मार्केट से  लाभ मिलेगा। मार्केटिंग, टेक्नालॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों की स्थिति अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी से प्रभावित होंगे। परेशानी का हल मिलेगा। खर्चों पर काबू रखें। समाज में यश बढ़ेगा।

कर्क 
पुराने लोन को चुकाने के लिये समय उत्तम है। नये दोस्त बन सकते हैं। तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। पारिवारिक विवादों का निपटारा करने के लिये समय उत्तम है। आपकी संगति अच्छी रहेगी। तनाव की स्थिति दूर होगी।

सिंह  
ससुराल पक्ष में किसी मुद्दे को लेकर चल रही समस्या के चलते चिंतित रहेंगे।जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें।नौकरी में तनाव हो सकता है।  ऊपर काम का बोझ ज्यादा बढ़ेगा।  व्यवहार में सरलता रखें। गूढ़ विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कन्या   
बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन पक्ष में रहेगा। अपरिचित व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। आय बढ़ सकती है। ऑफिस में  अधिकारों में वृद्धि होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।

तुला  
 प्रेम सम्बन्धों में अलगाव की भावना न उभरने दें। नया हुनर सीख सकते हैं।छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह लें। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिये। अधिकारी आपके प्रति अनुकूल रहेंगे। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।।

वृश्चिक  
 सेहत बिगड़ सकती है। खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। जीवनसाथी के लिये शॉपिंग करेंगे। पूर्व के कड़वे अनुभवों से सीखने को मिलेगा। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी।

धनु  
दोस्तों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।अधूरे काम को पूरा करने का दबाव रहेगा।  स्वभाव में अहंकार लाने से बचें। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नये मौके मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को दिक्कत हो सकती हैं। कुसंगति के कारण हानि होगी।

मकर  
समय पर कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में बड़ा काम मिल सकता है। सहयोगियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुये काम पूरे होने से खुशी का अनुभव होगा। धार्मिक अवसरों में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ 
बच्चों के ऊपर बिफर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ कुछ कठिनाई होगी। विवादों से बचना चाहिये। बिना प्रमाण के बातें न करें। लोग आपको बिन मांगी सलाह देने की कोशिश करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिताने को मिलेगा।

मीन  
कारोबार में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता रहेगी। पर्यटन की योजना बनायेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आप अपने शौक को पूरा करने में काफी अधिक रूचि लेंगे।
पं सुभाषपाण्डेय

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

नई दिल्ली। गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन परियोजनाओं के लिए मंजूरी प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने के...
राष्ट्रीय 
गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता अनंत नाग

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनंत...
राष्ट्रीय 
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता अनंत नाग

गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह