माता वैष्णो देवी की यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गयी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जम्मू: माता वैष्णो देवी की यात्रा को भी अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने इस यात्रा को  19 जुलाई से अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया था। प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी

श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील
प्रशासन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 से 23 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी के मद्देनज़र श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अगले आदेश तक यात्रा पर न निकलें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

आज का राशिफल 19 जुलाई 2026: जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का पूरा हाल ये खबर भी पढ़े : आज का राशिफल 19 जुलाई 2026: जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का पूरा हाल

वैष्णो देवी यात्रा रोके जाने की पुष्टि करते हुए जम्मू में एक अधिकारी ने कहा, "भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी।"

उन्होंने कहा कि यह फैसला इलाके में खराब मौसम की चेतावनी के बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अगले आदेश तक यात्रा पर न जाएं। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई के बीच पूरे जम्मू-कश्मीर में मध्यम से लेकर व्यापक बारिश का अनुमान लगाया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि तीर्थयात्री  वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू होने के बारे में ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना माध्यमों से अपडेट रहें।

अमरनाथ यात्रा भी 19 जुलाई से रोकी गई
इससे पहले कश्मीर प्रशासन ने भी खराब मौसम के कारण 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की थी। यह रोक पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर लागू रहेगी। इसके अलावा जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से भी किसी नए जत्थे को रवाना नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि मार्गों की सुरक्षा और मौसम की व्यापक समीक्षा के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। 

कश्मीर डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने एक बयान में कहा, "भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से श्री अमरनाथजी यात्रा 19 जुलाई से कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी।"

3.76 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.76 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रा बहाल करने से जुड़ी हर जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
उत्तर प्रदेश 
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...