प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना: सांसद विनोद सोनकर

प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना: सांसद विनोद सोनकर

कुण्डा प्रतापगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत को विकसित भारत बनाना है। भारत विकसित राष्ट्र तभी बनेगा जब समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आयेगी। सरकार की योजनाओं से सभी पात्र को लाभन्वित करना है। यह सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से छूटने न पाये। कोई अपात्र को सरकार की योजना मिलने न पाये। भाजपा वाले जो कहते है। वह पूरा करते है। झूठे वादे नही करते। हमने कहा था जब कभी सत्ता में आएंगे राम मंदिर बनाएंगे। विपक्षी कहते थे भाजपा वाले कहते थे राम लला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नही बताएंगे। आज हम लोग मन्दिर भी बना लिए तारीख भी बता रहे कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने घर में प्रवेश कर रहे है।

पूरा भारत भव्य उत्सव मनाने जा रहा है। क्षेत्र के सभी मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को क्षेत्र के पीरा नगर एवं रामपुर कोटवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारण्टी गाड़ी ग्राम चौपाल कार्यक्रम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कौशाम्बी, संसदीय आचार समिति लोकसभा के सभापति, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर ने कही। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा ही नही है। आज देश के हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाएं मिल रही है। किसी की जाति पूछकर योजना नही दी जा रही है। प्रदेश में 2017 के पहले एक वर्ग विशेष को ही लाभ पहुंचाया जा रहा था।

गुंडे माफिया लोगों का जीना हराम कर दिए थे। उत्तर प्रदेश की पुलिस गुंडे माफियाओ के आगे नतमस्तक थी। सड़क का चलना खतरे से खाली नही था। आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडे माफिया नेस्त नाबूद कर दिए गए। जो जिस भाषा में समझता है। उसे पुलिस उसी भाषा में समझाती है। मोदी सरकार ने गारण्टी गाड़ी गांवो में जा रही है। अभी तक जिनको भी योजनाओं का लाभ नही मिल पाया ऐसे लोगों की सूची बन रही है। सरकार सीधे उन्हें योजनाओं का लाभ देगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, गोलू शुक्ल, राघवेंद्र तिवारी, दिनेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
हिसार, 4 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नगर निगम में पिछले काफी समय से आरटीआई लगा रहे युवक पर केस दर्ज...
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल
शराब के नशे में थिरकते प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, निलंबित
 उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर
सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन
दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट