ईद-उल-जुहा पर शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

एसएसपी, एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने खुद संभाली कमान, मस्जिदों के आसपास सघन निगरानी

गोरखपुर। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर हालात का जायजा लेते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने नगर क्षेत्र के प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने नमाज के समय मस्जिदों के आसपास डटे रहकर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निगरानी की और मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिसमें पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल रहे। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जो भीड़ में रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया, जिससे नमाज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
नमाज के समय अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोका जा सके।
प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते पूरे नगर क्षेत्र में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
प्रशासन ने शहरवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनता और पुलिस के समन्वय से ही ऐसे बड़े पर्व शांति और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो पाते हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई गई।

पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का मामला: वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल ये खबर भी पढ़े : पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का मामला: वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ