मुखबिर की सूचना पर इन्दुपुर काली मंदिर के पास हुई कार्रवाई, पुलिस कर रही विधिक प्रक्रिया

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

देवरिया। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्दुपुर काली मंदिर के पास की गई।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि थाना गौरीबाजार पुलिस ने 15 मई 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को थाना गौरीबाजार पुलिस को सूचना मिली कि मामले से संबंधित विधि विरुद्ध बालक इन्दुपुर काली मंदिर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालक को अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परवेज अहमद, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश