नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

डीएम करा रहे बेसमेंट की जांच, उधर बिना नक्शे के धड़ल्ले से जारी बहुमंजिला निर्माण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में बिना स्वीकृत नक्शे के बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। ताजा मामला शहर के लोकनगर क्षेत्र में गायत्री स्वीट हाउस के पास ट्रांसफार्मर के बगल का है, जहां बेसमेंट सहित पांच मंजिला इमारत तैयार हो चुकी है। एक ओर जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा शहर में बने बेसमेंटों की जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिला निर्माण धड़ल्ले से जारी है। इससे संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो अवैध निर्माण पहले से हो चुके हैं, उन पर कार्रवाई हो या न हो, लेकिन आगे ऐसे निर्माण न हो सकें, यह सुनिश्चित करना विकास प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। सूत्रों के अनुसार उन्नाव विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से निर्माणकर्ता को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रहा और इमारत खड़ी हो गई। ऐसे में नोटिसों की प्रभावशीलता और विभागीय निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों को लेकर आमजन में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा निर्माण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।चर्चा है कि यूडीए में तैनात कर्मी विजय और अखिलेश दिनभर शहर में घूमकर निर्माणाधीन इमारतों को चिन्हित करते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- 'राष्ट्रविरोधी ताकतों को फायदा नहीं उठाने देना चाहता'

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- 'राष्ट्रविरोधी ताकतों को फायदा नहीं उठाने देना चाहता'

छात्रों के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
राष्ट्रीय 
छात्रों के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी