मौसम 5 जून: 15 घंटे के अंदर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 5 जून 2026: देश में अब मानसून के दस्तक देने के साथ मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 5 जून को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। सबसे अधिक पूर्वी राज्यों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यहां आंधी, बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। यात्रा पर निकलने से पहले एक बार मौसम का ताजा अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

पहाड़ी राज्यों के कुछ जिलों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। इसके अलावा एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वी-मध्य अरब सागर और उससे सटे तटीय कर्नाटक के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 5 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

 रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की   ये खबर भी पढ़े :  रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की

देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 5 जून को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।

रक्षा नेतृत्व में होगा बड़ा बदलाव, सालभर में बदलेंगे सभी शीर्ष चेहरे ये खबर भी पढ़े : रक्षा नेतृत्व में होगा बड़ा बदलाव, सालभर में बदलेंगे सभी शीर्ष चेहरे

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (5 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 5 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 5 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

वायुसेना ने रचा इतिहास: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखोई ये खबर भी पढ़े : वायुसेना ने रचा इतिहास: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखोई

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(5 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 5 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (5-6 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 5 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड( 5-7 जून-तेज बारिश-तूफान का अलर्ट): रांची, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, बोकारो, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं कल यानी 5 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (5-6 जून बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान चलेगा। वहीं, कल यानी 5 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (5-6 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 5 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (5-7 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): अनंतनाग, डोडा, जम्मू, पुंछ, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी और कठुआ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 5 जून को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    37°C    29°C
मुंबई    33°C    31°C
चेन्नई    37°C    29°C
कोलकाता    37°C    28°C
लखनऊ    39°C    30°C
पटना    39°C    29°C
रांची    36°C    26°C
भोपाल    35°C    26°C
जयपुर    36°C    26°C
शिमला    25°C    17°C
नैनीताल    27°C    20°C


पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(5-7 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अलीपुर द्वार, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, बीरभूम, दुर्गापुर, मालदा, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद और कलिम्पोंगे में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 5 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (5-6 जून-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): संगरूर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और सास नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (5-7 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): हनुमानगढ़, चुरू, सवाई माधोपुर, जयपुर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, करौली, नागौर, पाली और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 5 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (5-6 जून- तेज बारिश-आंधी की संभावना): भोपाल, शिवपुरी, सागर, दमोह, विदिशा, खांडवा, होशंगाबाद, रायसेन, अशोक नगर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, विदिशा, कटनी और इंदौर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में 5 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (5-6 जून- भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गुवाहाटी, बारपेटा, माजुली, धुबरी, होजाई, जोरहाट, डिब्रूगढ़, माजुली, कोकराझार, लखीमपुर और हैलाकांडी में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

केरल में मौसम कैसा रहेगा
केरल (5-7 जून-मानसून वाली भारी बारिश की चेतावनी): कोझिकोड, इडुक्की, मल्लपुरम, वायनाड, कन्नूर, एर्नाकुलम, कासरगोड और कालीघाट में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

तमिलनाडु में मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (5-6 जून- भारी बारिश की चेतावनी): नीलगिरि, रानीपेट, चेन्नई, कन्याकुमारी, कोयंबटूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, धर्मपुरी, मदुरै, नामक्कल और नागपट्टिनम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता

राजेश मेहता :भारत की प्रमुख गोल्ड रिफाइनिंग और ज्वेलरी निर्माण कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड इन दिनों गंभीर...
कारोबार 
₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता

शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

मसाला पीनट चाट : बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ कुछ बढ़िया स्नैक्स मिल जाए तो ये...
खाना पकाना 
शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

पीओके में एक महीने के लॉकडाउन का हुआ ऐलान जाने  क्यों ?

मुजफ्फराबाद/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि POK और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ती महंगाई, बुनियादी सुविधाओं की कमी और राजनीतिक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके में एक महीने के लॉकडाउन का हुआ ऐलान जाने  क्यों ?

श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड?

श्रेयस अय्यर : टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव होना तय हो गया है, जिसमें...
खेल 
श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड?

राशिफल : 05 जून, 2026, इनके नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 05 जून, 2026, इनके नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

अम्बेडकरनगर। दिनांक 8, 9 व 10 जून 2026 को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में चलेगा ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान , प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में चलेगा ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान , प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

फिरोजाबाद, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे...
उत्तर प्रदेश 
सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश 
कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा