भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी ने लिया जायजा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी ने लिया जायजा

रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि न्याय के हक के लिए राहुला गांधी भारत जोडो न्याय यात्रा मणिपुर से मुम्बई तक 6700 किमी की यात्रा पर निकले हैं, जो झारखंड में भी प्रवेश करेगी। केंद्र सरकार पूरे देशवासियों के साथ वादा खिलाफी की है। अन्याय किया है। रघुवंशी रविवार को रांची के कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी। महंगाई कम करने की बात की थी, नारियों की आत्मसम्मान देने की बात करते थे लेकिन भाजपा की सभी वायदें जुमलाबाजी साबित हो रही है। रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से न्याय के पांच स्तंभों का उल्लेख किया और अपनी यात्रा के पीछे के विचार स्पष्ट किया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच न्याय पर आधारित है। मौजूदा समय में लोग जिन असली मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह पीछे छूट जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय यात्रा के पांच स्तंभ हैं। युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इन स्तंभों को मजबूत करने के लिए और अधिक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अलका लांबा 30 जनवरी को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंच रही है। लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की क्या तैयारी है, उसकी रणनीति तय करेंगी। इसके तहत महिला कांग्रेस 31 जनवरी को पुराना विधानसभा सभागार में संवाददाता सम्मेलन और प्रदेश महिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई है । इसमें राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा शामिल होंगी। एक फरवरी को लोहरदगा और रामगढ में आयोजित महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेंगी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
जींद। जींद के सफीदों में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने सुसाइड...
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल
शराब के नशे में थिरकते प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, निलंबित
 उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर
सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन