असम में रंगाली बिहू की धूम: नववर्ष और कृषि समृद्धि का उत्सव

असम में रंगाली बिहू की धूम: नववर्ष और कृषि समृद्धि का उत्सव

गुवाहाटी। असम में मंगलवार को रंगाली बिहू (बोहाग बिहू) की शुरुआत हो गई है। यह पर्व असमिया नववर्ष और खेती के नए मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। लोग पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव में शामिल हो रहे हैं। गांव-गांव में गीत-संगीत और बिहू नृत्य की प्रस्तुतियां हो रही हैं।

बिहू उत्सव सात दिनों तक चलता है। पहले दिन ‘गोरू बिहू’ मनाया जाता है, जिसमें मवेशियों को नहलाया और सजाया जाता है। दूसरे दिन ‘मानुह बिहू’ में लोग नए कपड़े पहनते हैं और बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं।

त्योहार के दौरान पारंपरिक व्यंजन जैसे चिरा-दही, पीठा और लारू तैयार किए जाते हैं। महिलाएं मेखला-चादर और पुरुष पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनते हैं। ढोल, पेपा और गगना की धुन पर बिहू नृत्य का आयोजन किया जाता है।

देश-विदेश में बसे असमिया समुदाय भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। रंगाली बिहू असम की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पम्प सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत पम्प सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत
कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत पूर्णानगर गांव में गुरुवार रात एक कुएं में गिरे डीजल पंप सेट को निकालने...
तीन दिवसीय जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का आज मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे शुभारंभ
आज सुबह श्रीनगर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
चिकित्सक से मोबाइल छीनने के मामले में युवक गिरफ्तार
साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
 पब्लिक हेल्थ कर्मचारी से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम