आठवें वेतन आयोग : रेलवे कर्मचारियों की बड़ी हुंकार, सरकार पर बढ़ा दबाव

 आठवें वेतन आयोग से पहले वेतन, पेंशन और भर्ती पर टकराव तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • एनएफआईआर बोला-18 हजार में गुजारा नामुमकिन, 69 हजार ही न्यूनतम हक
  • 5 लाख पद घटे, काम बढ़ा-रेलवे में ‘ओवरलोड सिस्टम’ का खतरा

नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग के औपचारिक गठन से पहले ही रेलवे कर्मचारियों का असंतोष खुलकर सामने आ गया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे में (एनएफआईआर) ने न्यूनतम वेतन को सीधे 18 हजार रुपये से बढ़ाकर 69 हजार रुपये करने की मांग रखते हुए इसे ‘जीवन की बुनियादी जरूरतों’ से जोड़ दिया है। इस मांग ने सरकार के सामने न सिर्फ आर्थिक, बल्कि प्रशासनिक चुनौती भी खड़ी कर दी है।

एनएफआईआर के महासचिव डॉ. एम. रघुवैया का कहना है कि मौजूदा वेतन संरचना अब पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुकी है। उनका तर्क है कि डीए जोड़ने के बाद भी कर्मचारी की वास्तविक आय करीब 30 हजार रुपये के आसपास ही सिमट जाती है, जो आज के दौर में एक परिवार के लिए बेहद अपर्याप्त है। उन्होंने इसे ‘वास्तविकता से कटा हुआ वेतन ढांचा’ बताते हुए कहा कि अब वेतन निर्धारण महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने की अपील, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें देशवासी ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री ने की अपील, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें देशवासी

यह मांग सिर्फ वेतन बढ़ोतरी तक सीमित नहीं है। यूनियन ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को भी उतनी ही प्राथमिकता दी है। कर्मचारियों का मानना है कि नई पेंशन प्रणाली उन्हें रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा नहीं देती, जिससे भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। ऐसे में वेतन और पेंशन-दोनों मोर्चों पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। इस पूरे विवाद के केंद्र में रेलवे का घटता कार्यबल भी है। एनएफआईआर के आंकड़ों के मुताबिक, एक समय 17 लाख से अधिक कर्मचारियों वाला रेलवे अब करीब 12.3 लाख कर्मचारियों पर आ गया है। दूसरी ओर, रेलवे नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ी है। यानी कम लोगों के भरोसे ज्यादा कार्म-यह असंतुलन अब खुलकर सामने आ चुका है।

विशेषज्ञ इसे ‘सिस्टमेटिक स्ट्रेस’ की स्थिति बता रहे हैं। उनका मानना है कि लगातार बढ़ता कार्यभार न केवल कर्मचारियों की उत्पादकता को प्रभावित करता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम पैदा कर सकता है। थकान, लंबी ड्यूटी और संसाधनों की कमी-ये सभी कारक मिलकर रेलवे संचालन पर असर डाल सकते हैं।

रेलवे कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे हर परिस्थिति-दिन, रात, त्योहार या आपात स्थिति में सेवाएं देते हैं, लेकिन उनके वेतन और सुविधाएं उनके योगदान के अनुरूप नहीं हैं। यही वजह है कि अब वेतन, पेंशन और भर्ती को एक व्यापक सुधार पैकेज के रूप में देखा जा रहा है।सरकार के लिए यह मुद्दा इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि इसका असर सिर्फ रेलवे तक सीमित नहीं रहेगा। यदि आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन में बड़ा इजाफा होता है, तो इसका प्रभाव अन्य केंद्रीय कर्मचारियों और पूरे वित्तीय ढांचे पर पड़ेगा। 

फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक रुख सामने नहीं आया है, लेकिन संकेत साफ हैं कि आठवां वेतन आयोग सिर्फ वेतन संशोधन नहीं, बल्कि कर्मचारियों की अपेक्षाओं और सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं के बीच संतुलन की बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती