मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर उन्हें आज बधाई दी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वह उन्हें जनसेवा करने के लिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह एक्स पर प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा, ''मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।''

25 मार्च,1965 को उज्जैन जिले में जन्मे यादव वर्ष 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव रहे हैं। वर्ष 1988 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य प्रदेश के सह मंत्री बनाया गया। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। 2013 में वह पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिलग्राम तहसील में हरियाली का सपना चूर-चूर मां के नाम पर लगाए पौधे भी नहीं बचे बिलग्राम तहसील में हरियाली का सपना चूर-चूर मां के नाम पर लगाए पौधे भी नहीं बचे
बिलग्राम हरदोई। बिलग्राम तहसील, जो पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती थी, आज अपनी लापरवाही...
लोजपा (आर) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आठ प्रस्ताव पारित
एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग थे सवार
कानपुर में गंगा स्नान के दौरान किशाेर सहित दाे लोगों की मौत
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव...
नव विवाहित जोड़े का दो सप्ताह बाद भी नहीं मिल सका सुराग
श्यामखेत के पास लखनऊ के सैलानियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार गंभीर