‘हजार करोड़ की डील’ वाले वीडियो के बाद ओवैसी ने हुमायूं से गठबंधन तोड़ा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले ही हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी काे झटका लगा है। ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। हुमायूं कबीर की कथित हजार करोड़ की डील वाले एक वीडियो सामने आने के बाद ही मिम ने खुद को इस गठबंधन से अलग कर दिया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स पर लिखा कि पार्टी यहां चुनाव अकेले लड़ेगी। साथ ही यह भी कहा कि वह हुमायूं कबीर के बयान से खुद को अलग रखती है, वह बयान का समर्थन नहीं कर सकती है जिसमें मुस्लिमों की ईमानदारी पर सवाल उठाया जाये। हालांकि सन्मार्ग स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सका है।

गठबंधन टूटने से मेरा कोई नुकसान नहीं है : हुमायूं
मिम से गठबंधन टूटने के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गठबंधन टूटने से मेरा कोई नुकसान नहीं है क्योंकि मैं किसी पर निर्भर होकर अपनी पार्टी नहीं बनाई है। मिम के अस्तित्व का मैंने इस्तेमाल नहीं किया। उनका साथ चाहा था और वे आए थे, अब क्यों चले गए ये तो वही बता पाएंगे। चूंकि गठबंधन में अब हम नहीं हैं इसलिए इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। वहीं हजार करोड़ की डील वाले वीडियो को हुमायूं कबीर ने एआई द्वारा तैयार किया हुआ बताया है तथा खुद पर लगे आरोपों को निराधार करार दिया है।

शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने ये खबर भी पढ़े : शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

वायरल वीडियो से क्यों मचा बवाल
एक वायरल वीडियो में हुमायूं कबीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने और चुनावों में तृणमूल को हराने का दावा करते नजर आ रहे हैं। यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वह ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए ‘किसी भी हद तक’ जाने को तैयार हैं। वह शुभेंदु अधिकारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनकी रणनीति तृणमूल से अल्पसंख्यक वोटों को अपने पक्ष में करने के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिससे भाजपा को चुनावी रूप से फायदा हो सकता है। उन्होंने कथित तौर पर इस रणनीति को सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लागू करने के लिए हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता का उल्लेख किया है। एडवांस की बात कही। गुरुवार को तृणमूल ने प्रेस कांफ्रेंस में कथित वीडियो को साझा किया जिसमें हुमायूं के अलावा शुभेंदु अधिकारी, हिमंत विश्व शर्मा और मोहन यादव के नाम का उल्लेख है। टीएमसी ने मामले की ईडी जांच कराने की मांग की है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

   जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा