मुर्मू  ने नेपाली सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया

मुर्मू  ने नेपाली सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की यात्रा पर आये नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल को गुरुवार को भारतीय सेना के जनरल का मानक रैंक प्रदान किया।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार जनरल सिगदेल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह रैंक प्रदान किया गया। भारत और नेपाल लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार एक दूसरे के सेना प्रमुख को जनरल का रैंक प्रदान करते रहे हैं। नेपाल के राष्ट्रपति ने भी हाल ही में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नेपाली सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया था।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां