देश में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य,51 लाख से अधिक का डिलीवरी रिकॉर्ड

ऑनलाइन बुकिंग 95%, डीएसी आधारित डिलीवरी 90% पहुंची

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और कहीं भी गैस की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है। मंत्रालय के अनुसार 4 अप्रैल को देशभर में 51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जो हाल के समय में एक बड़ा आंकड़ा है और आपूर्ति तंत्र की मजबूती को दशार्ता है।

मंत्रालय ने बताया कि उपभोक्ताओं के बीच डिजिटल माध्यमों के उपयोग में लगातार वृद्धि हो रही है। कुल बुकिंग में ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह न केवल उपभोक्ताओं की सुविधा को दशार्ता है, बल्कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को भी मजबूत करता है।

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया ये खबर भी पढ़े : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

वितरण में गड़बड़ी और हेराफेरी को रोकने के लिए लागू डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) प्रणाली भी प्रभावी साबित हो रही है। मंत्रालय के मुताबिक, डीएसी आधारित डिलीवरी अब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 53 प्रतिशत था। इससे यह संकेत मिलता है कि एलपीजी वितरण प्रणाली अधिक सुरक्षित और निगरानी योग्य बन रही है।

मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए अधिक से अधिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और केवल आवश्यकता होने पर ही वितरकों के पास जाएं। इससे भीड़ कम होगी और वितरण प्रक्रिया सुचारु बनी रहेगी। छोटे एलपीजी सिलेंडरों की मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 4 अप्रैल को करीब 90,000 पांच किलोग्राम वाले सिलेंडरों की बिक्री हुई, जबकि 23 मार्च से अब तक इनकी कुल बिक्री 6.6 लाख से अधिक हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि ये छोटे सिलेंडर वितरकों के पास उपलब्ध हैं और किसी भी वैध पहचान पत्र के आधार पर आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

इसके अलावा, देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। मार्च से अब तक 3.9 लाख से अधिक नए पंजीकरण हुए हैं और 3.6 लाख नए कनेक्शनों को गैस आपूर्ति शुरू की जा चुकी है। राज्यों को घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है, जिससे आपूर्ति तंत्र संतुलित बना हुआ है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत