गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी

 दुमका-गोड्डा के विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले तसर उद्योग की झलक देखेगा देश

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी

रांची। गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दुमका में उत्पादित विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले सिल्क के उत्पादन से संबंधित झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

2023 के दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर देवघर की झांकी प्रदर्शित की गई थी।
देश भर से शामिल होंगी झांकियांः केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बलरामपुर : रामानुजगंज मार्शल आर्ट के 14 खिलाड़ियों ने किया बेल्ट एग्जाम पास बलरामपुर : रामानुजगंज मार्शल आर्ट के 14 खिलाड़ियों ने किया बेल्ट एग्जाम पास
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में संचालित मार्शल्स आर्ट्स के संचालक तरुण शर्मा ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया...
मप्रः एनएएफएलडी स्क्रीनिंग के लिए स्वस्थ यकृत मिशन आज से
आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला
आज 7 महिलाएं शक्ति दीदी बन ग्वालियर में संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
सघन टीबी मुक्त भारत अभियान आज से
जानिए कैसे बनाते हैं मसालेदार भिंडी की सब्जी क्या है इसकी रेसिपी?
महिलाओं की सेहत के लिए योग और एक्सरसाइज दोनों ही बेहद जरूरी