दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल का हलफनामा रिकॉर्ड पर लिया,जज के पुनर्विचार की मांग की
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दाखिल नये हलफनामे को रिकॉर्ड पर ले लिया है। केजरीवाल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली उच्च न्यायालय में पेश होकर नये हलफनामे को रिकॉर्ड पर लाने का आग्रह किया।
केजरीवाल ने उच्च न्यायालय में नया हलफनामा दाखिल कर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुनवाई से हटने की मांग की है। केजरीवाल ने हलफनामा में कहा है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के दोनों बच्चे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अधीन काम करते हैं।
तुषार मेहता उनके बच्चों को केस देते हैं। केजरीवाल के हलफनामा में कहा गया है कि सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता ही वकील हैं। ऐसे में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, तुषार मेहता के खिलाफ कैसे आदेश देंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
