कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनावों को लेकर संसदीय प्रभारी नियुक्त किए

 कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनावों को लेकर संसदीय प्रभारी नियुक्त किए

शिमला । प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन व चुनावी प्रबंधन के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन सन्दीप बत्रा ने बताया है कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए संतराम धीमान, मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिए सुशील ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए इंजीनियर एमएल कौंडल व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए राजेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

बत्रा ने बताया है कि इन संसदीय क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारी आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की गतिविधियों व चुनावी प्रबंधन के संदर्भ में जिला व ब्लॉक प्रभारियों एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बना कर चुनावी गतिविधियों में सहयोग करेंगे। उनकी यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News