पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत तय: प्रतुल शाहदेव

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत तय: प्रतुल शाहदेव

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जबरदस्त पलटवार करते हुए कहा कि पांच राज्यों के एग्जिट पोल से झारखंड मुक्ति मोर्चा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार स्पष्ट रूप से बनती दिख रही है। इन सब चीजों से बौखला कर झामुमो को यह एहसास हो गया है कि झारखंड में भी हेमंत सोरेन सरकार के लिए बस यही नारा लगेगा, 'अबकी बार, बाहर का द्वार'। प्रतुल ने कहा कि राजनीति की एक मर्यादा होती है, जिसमें सेना और सुरक्षा बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाता लेकिन कभी कांग्रेस सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाती है तो कभी झामुमो सुरक्षा बलों के कार्यक्रमों पर अपनी ओछी टिप्पणी करने से बाज नहीं आती। झारखंड में अपनी आसन्न हार से बौखलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा सारी राजनीतिक मर्यादाओं को भूल गई है

प्रतुल ने कहा कि जिस एचईसी के लिए आज झामुमो घड़ियाली आंसू बहा रही है। उसकी वास्तविक दुर्दशा तो 2004 से 2014 के बीच में यूपीए के शासनकाल में हुई थी। इन सरकारों में झामुमो की भी सत्ता में हिस्सेदारी थी। तब तो रांची से भी एक केंद्रीय मंत्री होते थे।लेकिन एचईसी के वर्क आर्डर को छीनकर कमीशन के लिए निजी कंपनियों को दे दिया गया। केंद्र की वर्तमान सरकार एचईसी के लिए गंभीर और संवेदनशील है ।शीघ्र वेतन सहित समय सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
हिसार, 4 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नगर निगम में पिछले काफी समय से आरटीआई लगा रहे युवक पर केस दर्ज...
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल
शराब के नशे में थिरकते प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, निलंबित
 उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर
सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन
दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट