राज्य सरकार की ऐतिहासिक विफलता को लेकर घेरेगी भाजपा : अमर कुमार बाउरी

राज्य सरकार की ऐतिहासिक विफलता को लेकर घेरेगी भाजपा : अमर कुमार बाउरी

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार पिछले चार वर्षों से राज्य की जनता को केवल ठग रही है। हेमंत सरकार की विफलता ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में आकंठ भ्रष्टाचार व्याप्त है। राज्य में सत्ताधारी दल के नेताओं से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। मशीनें गिनती करते हुए थक जा रही हैं। मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार के घेरे में हैं। छठे समन के बाद भी ईडी की पूछताछ से भाग रहे। अमर कुमार बाउरी गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कानून की अवहेलना कर रहे। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।जेल में और जेल के बाहर हत्याएं हो रही।राज्य में आराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई सुरक्षित नहीं।बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसियां जेएसएससी, जेपीएससी परीक्षा संचालित करने में विफल हो रही।बेरोजगार युवा, पारा शिक्षक,संविदा कर्मी,निविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े ऐसे सारे मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि आज हेमंत सरकार की नाकामियों से राज्य कराह रहा है। सरकार यदि जनता से जुड़े मुद्दों का सही उत्तर देगी तो पार्टी सरकार का सहयोग करेगी लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से सही उत्तर नही मिलने पर पार्टी सरकार का विरोध करने केलिए बाध्य होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश बाबूलाल मरांडी ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित विधायक सीपी. सिंह, जेपी पटेल, बिरंची नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी, नीरा यादव, अनंत ओझा, राज सिन्हा, नारायण दास ,भानु प्रताप शाही,केदार हाजरा,अमित मंडल, ढुल्लू महतो ,आलोक चौरसिया, कोचे मुंडा, समरी लाल, अपर्णा सेनगुप्ता, शशि भूषण मेहता, पुष्पा देवी, उपस्थित थे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी  चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी
खंडवा। खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और...
बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद थाईलैंड से इलाज करवाकर स्वदेश लौटे
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार पार, पिछले 24 घंटों में छह कि मौत
 मुख्यमंत्री आज गाडरवारा में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
 मुख्यमंत्री आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोल जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल
चीन ने ताइवान में सैन्य घेरा बढ़ाया, सात विमान, आठ नौसैनिक जहाज भेजे
जेरोम विनीत, शमीमुद्दीन और विनीत कुमार सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने