अजीत डोभाल सऊदी अरब दौरे पर,एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत,द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर रविवार को रियाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान और सऊदी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
दौरे के दौरान डोभाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. मुसाएद अल-ऐबान से मुलाकात की। इन बैठकों में भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने पर चर्चा हुई।
ये खबर भी पढ़े : दिल्ली-अमृतसर: तकनीकी खराबी से भटकी एयर इंडिया की फ्लाइट , पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में पहुंचीइसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
