सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते:सुप्रीम कोर्ट 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक संस्थानों के परिसरों से कुत्ते को हटाने के निर्देशों को वापस लेने की अर्जी खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में बदलाव की मांग खारिज की। शीर्ष अदालत ने डॉग लवर्स की याचिका को खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक जगहों से कुत्तो को हटाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश बरकरार रहेगा।
कोर्ट ने कहा, "एनिमल वेलफेयर बोर्ड के SOP के खिलाफ सभी आवेदन हम खारिज कर रहे हैं।" सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसे संस्थागत क्षेत्रों से सभी आवारा कुत्तों को हटाने के अपने 25 नवंबर के आदेश में संशोधन करने से इंकार कर दिया। आवारा कुत्तों को वापस ना छोड़ने का निर्देश भी जारी रहेगा। कोर्ट ने कहा, "राज्यों को एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स का पालन करना चाहिए था। तब ऐसी स्थिति नहीं बनती।" कोर्ट ने कहा कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और इकोलॉजिकल बैलेंस का मामला है।

"विदेशी पर्यटकों को भी कुत्तों ने काटा"
शीर्ष अदालत ने कहा, "डॉग बाइट की समस्या चिंता में डालने वाली है। राजस्थान के गंगानगर, सीकर, उदयपुर और भीलवाड़ा से हमें चौंकाने वाले आंकड़े मिले हैं। तमिलनाडु समेत दूसरे राज्यों से भी ऐसे ही आंकड़े सामने आए हैं। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट में भी जनवरी से अब तक 31 डॉग बाइट की घटनाएं हुई हैं। विदेशी पर्यटकों को भी कुत्तों ने काटा है। देश भर में रैबीज से मौत की कई घटनाएं हुई हैं।

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा ये खबर भी पढ़े : 'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

शीर्ष अदालत ने कहा, "ABC  नियमों को सही तरीके से लागू करने में गंभीर लापरवाही हुई है, जिसकी वजह से समस्या बढ़ी। हमारे 7 नवंबर, 2025 आदेश का राज्यों ने सही पालन नहीं किया। आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।"

कोर्ट ने कहा, "राजस्थान के श्री गंगानगर में केवल एक महीने में 1084 लोगों को कुत्तों ने काटा। छोटे बच्चों को बहुत गंभीर चोटें आईं। तमिलनाडु में पिछले चार महीनों में लगभग 2 लाख डॉग बाइट के मामले दर्ज  किए गए।" सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हमें हवाई अड्डों, रिहायशी इलाकों, शहरी केंद्रों आदि में कुत्तों के काटने की घटनाओं से अवगत कराया गया है। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों (IGI) पर बार-बार कुत्तों के काटने की घटनाएं होना ही गंभीर अक्षमता को दर्शाता है।"

निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो...
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सूरत में एक जर्मन यात्री को कुत्ते ने काट लिया। ऐसी घटनाएं शहरी प्रशासन में जनता के विश्वास को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो राज्यों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाएगी।

कोर्ट ने कहा, कर्मचारियों को उचित ट्रेनिंग दी जाए। एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए। NHAI हाईवे से आवारा मवेशियों को हटाने के लिए कदम उठाए, गौशाला बनाई जाए, और इन्हें वहां भेजा जाए। साथ ही, कोर्ट ने ये भी कहा कि गंभीर रूप से बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर विचार हो

"जिन कुत्तों का इलाज संभव नहीं, उन्हें यूथेनेशिया दिया जाए"
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हमारे आदेशों के पालन में कदम उठा रहे अधिकारियों को उनका काम करने दिया जाए। उनके खिलाफ कोई अदालत अपरिहार्य स्थिति में ही सुनवाई करे। सभी हाई कोर्ट इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करें। इनका पालन न कर रहे अधिकारियों पर अवमानना समेत ज़रूरी कार्रवाई करें।"

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "जिन शहरों या इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्या ज्यादा बड़ी हो गई है, वहां एक्सपर्ट की मदद लेकर उस पर काबू पाया जाए। वो संक्रमित कुत्ते, जिनका इलाज संभव नहीं है और वो समाज के लिए खतरा हैं, उन्हें यूथेनेशिया दिया जाए।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध