बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत,सुहाना रहेगा मौसम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में  रात बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान कम हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार  दो दिनों  हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहाना बना रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश के बीच लोग अपने घरों की तरफ लौटते दिखे।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी में बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने यह भी साफ किया है कि दिल्ली में अगले सप्ताह लू नहीं चलेगी।  आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के नाम शामिल ये खबर भी पढ़े : कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के नाम शामिल

अगले सप्ताह नहीं चलेगी लू
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "रविवार को गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।" 'स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, "आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा। अगले कुछ दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कम से कम अगले सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।" इस बीच, शहर की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 (मध्यम) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इस समय एक्यूआई 120 था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह