दिल्ली में भारी बारिश से एयरपोर्ट पर भरा पानी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : दिल्ली में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। इस वजह से कई फ्लाइट पर असर पड़ा है। इंडिगो और एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर लें। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इस वजह से अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स में देरी हो रही है।

दिल्ली में शुक्रवार को अचानक काले बादल छा गए और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज शाम तक तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। एयरपोर्ट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वेटिंग एरिया और अन्य जगहों पर भी पानी भरा दिखाई दे रहा है। पूरा एयरपोर्ट तालाब बना हुआ है और यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

आज का मौसम 30 अगस्त: 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : आज का मौसम 30 अगस्त: 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए एक्स पर लिखा, "दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले https://t.co/nTbt4mrMOX या ऐप के जरिए हमारी वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। कृपया यात्रा के लिए ज्यादा समय भी रखें, क्योंकि सड़क की हालत सामान्य से धीमी हो सकती है। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं। आपका आराम और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"


एयर इंडिया ने स्टेटस चेक करने का लिंक दिया
एयर इंडिया ने भी एडवाइजरी जारी कर अपने यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए कहा। इसके साथ ही एयरलाइन ने एक लिंक भी दिया है, जिसमें क्लिक करके आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html… पर जा सकते हैं। एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "आज खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ़्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। एक आसान यात्रा अनुभव पक्का करने के लिए, हम अपने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले नीचे दिए गए लिंक पर फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने के लिए कहते हैं: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html… आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी