महोबा के युवा चिंतक कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल ने RSS मुख्यालय में ‘यूथ फॉर भारत’ कार्यक्रम में बढ़ाया बुंदेलखंड का मान

Published By Nitin Namdev
On
Nitin Namdev Picture

महोबा। राष्ट्र निर्माण, युवा चेतना और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केंद्रीय कार्यालय ‘केशव कुंज’ नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘यूथ फॉर भारत’ कार्यक्रम में महोबा-हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के सुपुत्र एवं युवा अधिवक्ता-चिंतक एडवोकेट कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल ने सहभागिता कर बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया। संघ के वरिष्ठ प्रचारकों के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय गोष्ठी में देशभर से चयनित प्रबुद्ध युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, फिल्म निर्माताओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। दिल्ली प्रवास के दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए एडवोकेट कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल ने कहा कि RSS के केंद्रीय कार्यालय ‘केशव कुंज’ में आयोजित यह आयोजन केवल एक गोष्ठी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि अपनी जड़ों, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़कर आगे बढ़े, तो भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में मिले अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं के विचार, दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने उन्हें अत्यंत प्रेरित किया। ‘यूथ फॉर भारत’ जैसे मंच युवाओं को केवल संवाद का अवसर नहीं देते, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।
एडवोकेट कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल की इस राष्ट्रीय स्तर की सक्रिय सहभागिता को लेकर महोबा और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंचों पर बुंदेलखंड के युवा नेतृत्व की प्रभावी उपस्थिति आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए नई प्रेरणा देगी। क्षेत्रीय नागरिकों का मानना है कि कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल जैसे युवा व्यक्तित्व न केवल बुंदेलखंड की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दे रहे हैं।

रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन

लेखक के बारे में

Nitin Namdev Picture

नितिन नामदेव को पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है और वह उत्तर प्रदेश के महोबा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

यूपी पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
यूपी पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियम बदलाव नहीं, विभाग ने दी सफाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत नियुक्ति प्रक्रिया पर स्कूल शिक्षा...
मध्य प्रदेश 
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियम बदलाव नहीं, विभाग ने दी सफाई

नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

  नई दिल्ली:  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार सोशल...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
उत्तर प्रदेश 
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे