जवानी में कमजोर हो रहे हैं पैर, सूजन, दर्द और चलने फिरने में परेशानी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जवानी में कमजोर हो रहे हैं पैर : आजकल युवाओं को पैरों में दर्द, पैरों में सूजन, चलने फिरने में परेशानी होने लगी है। पैर साथ नहीं दे रहे हैं। खड़े रहने से, बैठे रहने, बैठकर खड़े होने से दिक्कत आने लगती है। इसका कारण है कि पैर कमजोर हो रहे हैं। पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं, जिससे पैरों की ताकत कम होने लगती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके पीछे के कुछ मुख्य कारण बताए हैं। जिससे जवानी में ही पैर कमजोर हो रहे हैं। 

कम उम्र में पैरों में दर्द और सूजन का कारण
सबसे पहला और बड़ा कारण है आपका तंबाकू का सेवन करना, चाहे वो किसी भी फॉर्म में हो, आप सिगरेट, बीड़ी, पान, तंबाकू, गुटखा, जर्दा, हुक्का पीते हैं तो इससे पैरों की नसें सख्त हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में नसों में खून का थक्का जमने और नसें हार्ड होने से सिकुड़ने लगती हैं। इससे ब्लड सप्लाई कम हो जाती है और नसों को पोषण नहीं मिल पाता है। इससे पैर कमजोर होने लगते हैं। 

चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन  ये खबर भी पढ़े : चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

बहुत ज्यादा वजन बढ़ने से पैरों पर प्रेशर आता है। पैरों में सूजन आने लगती है। इसका कारण है बहुत ज्यादा तली भुनी चीजें खाना, बहुत ज्यादा जंक फूड खाना, कोलेस्ट्रॉल हाई होना, मक्खन, मैदा, मायोनीज खाने से वजन बढ़ता है और इससे पैरों में सूजन बढ़ जाती है। 

अगर बहुत ज्यादा आराम करते हैं तो पैर आलसी हो जाते हैं। ज्यादा मूवमेंट नहीं है और सारे दिन बैठकर काम करते हैं तो इससे पैरों की मसल्स कमजोर होने लगती हैं। कम चलने फिरने से खून की पम्पिंग कम होने लगती है। जिससे पैरों में दिक्कत बढ़ जाती है। तो बहुत ज्यादा आराम करने से भी पैर आलसी हो जाते हैं।

गतल जूते चप्पल का असर भी पैरों पर पड़ता है। शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी से हड्डियां खोखली होकर दबने लगती हैं और पैर फ्लैट हो जाते हैं। इससे हड्डियों पर असर पड़ने लगता है। जब पैरों की बनावट बिगड़ जाती है तो पैरों की पम्पिंग पर असर होता है। इससे खून की सप्लाई कम होती है।

अगर आप लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठते हैं तो इससे भी पैरों पर असर पड़ता है। इससे पैरों में खून की सप्लाई ऊपर की ओर नहीं हो पाती हैं। वहीं लंबे समय तक बैठे रहने से पैरों की ताकत कम होने लगती हैं। घुटनों और पैरों पर ज्यादा असर पड़ने लगता है। इसलिए बीच-बीच में चलते फिरते रहें। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

जोधपुर। शहर की चर्चित लेडी डॉन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर मध्यप्रदेश के एक हैड...
राजस्थान 
लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके स्थित रोड क्रमांक ११ पर मंगलवार को दोपहर में यूनिवर्सल हाईस्कूल की स्कूल बस पर...
महाराष्ट्र 
दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले...
उत्तर प्रदेश 
बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

उत्तर प्रदेश

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले...
उत्तर प्रदेश 
बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद

बहराइच। सोमवार को विचपरी पुल से छलांग लगाने वाले प्रेमी प्रेमिका में से पुलिस ने प्रेमिका का शव मंगलवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद