बीजिंग में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से जिनपिंग की दूरी ने बढ़ाई चर्चाएं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को चीन पहुंचे हैं। हालांकि, उनकी यात्रा की शुरुआत से ही एक कूटनीतिक संकेत चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने नहीं पहुंचे। ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया।

बीजिंग एयरपोर्ट पर ट्रंप के स्वागत के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया। अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के अलावा सैकड़ों युवाओं को भी वहां तैनात किया गया था, जिन्होंने दोनों देशों के झंडे लहराकर अमेरिकी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

समारोह में सैन्य बैंड और औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी शामिल रहा। जिनपिंग का एयरपोर्ट पर मौजूद न होना चीन की ओर से एक प्रतीकात्मक कूटनीतिक संदेश माना जा सकता है।

डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए ये खबर भी पढ़े : डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

आमतौर पर ट्रंप के विदेशी दौरों में मेजबान देशों के राष्ट्राध्यक्ष खुद उनका स्वागत करते रहे हैं। हाल के महीनों में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों में उनका स्वागत शीर्ष नेतृत्व ने ही किया था।

यह ट्रंप की 2017 के बाद दूसरी चीन यात्रा है। उस समय भी उनका स्वागत शीर्ष स्तर पर हुआ था, जबकि 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चीन दौरे के दौरान तत्कालीन उपराष्ट्रपति शी जिनपिंग स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे थे।

ट्रंप के साथ पहुंचे 17 बड़ी कंपनियों के सीई
ट्रंप के साथ कई बड़ी अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख भी चीन पहुंचे हैं। प्रतिनिधिमंडल में एलन मस्क (टेस्ला/स्पेसएक्स/एक्स), टिम कुक (एप्पल), लैरी फिंक (ब्लैकरॉक), स्टीफन श्वार्जमैन (ब्लैकस्टोन), केली ऑर्टबर्ग (बोइंग), ब्रायन साइक्स (कारगिल).

जेन फ्रेजर (सिटी), जिम एंडरसन (कोहीरेंट), एच. लॉरेंस कल्प (जीई एयरोस्पेस), डेविड सोलोमन (गोल्डमैन सैक्स), जैकब थायसेन (इलुमिना), माइकल मीबैक (मास्टरकार्ड), दीना पॉवेल मैककॉर्मिक (मेटा), संजय मेहरोत्रा (माइक्रॉन).

क्रिस्टियानो अमोन (क्वालकॉम), रयान मैकइनर्नी (वीजा), चक रॉबिन्स (सिस्को) शामिल हैं। माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान व्यापार, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ताइवान और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अहम बातचीत होगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार