प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मस्कट, आज ओमान और भारत करेंगे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मस्कट । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच चुके हैं। वह दो दिन रुकेंगे। इस दौरान ओमान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में आज दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे। बुधवार को मस्कट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का होटल में भारतवंशियों ने जोरदार स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मस्कट पहुंचने पर यादगार पल अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। सनद रहे भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पिछले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के रूप में आधिकारिक तौर पर नामित इस समझौते के लिए वार्ता नवंबर 2023 में औपचारिक रूप से शुरू हुई थी। अंतिम बातचीत इस वर्ष पूरी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ओमान में सुल्तान तारिक के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रवासी भारतीयों की सभा को भी संबोधित करेंगे।

 लेबनान के समर्थन में ईरान, अराघची ने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर दोहराया रुख ये खबर भी पढ़े :  लेबनान के समर्थन में ईरान, अराघची ने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर दोहराया रुख

मस्कट पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान पहुंचे हैं। खाड़ी देश की यह उनकी दूसरी यात्रा है। साथ ही भारत-ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को मिली नई गति, दोनों देशों के बीच हुई चर्चा  ये खबर भी पढ़े : भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को मिली नई गति, दोनों देशों के बीच हुई चर्चा 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ''मस्कट एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए ओमान के उप प्रधानमंत्री (रक्षा मामलों) सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी बहुत अच्छी बातचीत भी हुई, जिसमें हमने भारत-ओमान दोस्ती पर अपने विचार साझा किए।'' प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन और इथियोपिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद ओमान पहुंचे।

 शी जिनपिंग 8-9 जून को जाएंगे उत्तर कोरियाः सरकारी मीडिया ये खबर भी पढ़े :  शी जिनपिंग 8-9 जून को जाएंगे उत्तर कोरियाः सरकारी मीडिया

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक संदेश में दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "मस्कट, ओमान में उतरा। यह भारत के साथ स्थायी दोस्ती और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि है। यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी साझेदारी को नई गति देने का अवसर प्रदान करती है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि ओमान में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। यहाँ भारतीय समुदाय का प्यार और उत्साह भारत और ओमान के बीच लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को सच में दिखाता है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील