साउथ सूडान में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दक्षिण सूडान: इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण सूडान से सामने आ रही है। यहां दक्षिण सूडान की राजधानी के बाहरी इलाके में  एक सेस्ना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 यात्री और पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी। प्राधिकरण ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि खराब मौसम के कारण कम दृश्यता होने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार लोगों में दो केन्याई नागरिक थे, जबकि बाकी सभी दक्षिण सूडानी थे।

कम दृश्यता की वजह से हुआ हादसा
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि जुबा से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) दूर स्थित दुर्घटनास्थल पर सूचना जुटाने और आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए एक टीम भेजी गई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए दुर्घटनास्थल के वीडियो में विमान का मलबा आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्थान पहाड़ी और धुंध भरा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मौके पर आपातकालीन सेवाएं भेज दी गई हैं और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। 

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता ये खबर भी पढ़े : आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बेटियों के अनुशासन और देशभक्ति ने जीता दिल

  देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह से भरा कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बेटियों के अनुशासन और देशभक्ति ने जीता दिल

असम में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या, छह गिरफ्तार

गुवाहाटी, 15 अगस्त। असम के श्रीभूमि जिले में उस समय तनाव फैल गया जब लगभग दो दिनों से लापता 52...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या, छह गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...