नेपाल में विपक्षी दलों को प्रधान न्यायाधीश के पद पर मनोज शर्मा के नाम की सिफारिश पर आपत्ति

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

काठमांडू । नेपाल के विपक्षी दलों ने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर डॉ. मनोज शर्मा के नाम की सिफारिश का विरोध करते हुए आपत्ति जताई है। डॉ. शर्मा के नाम की सिफारिश गुरुवार को सिंह दरबार में हुई संवैधानिक परिषद की बैठक में की गई। वरीयता क्रम के डॉ. मनोज शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

बैठक में ही राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष नारायण प्रसाद दाहाल और प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता भीष्म राज अंगदेम्बे ने अपनी असहमति दर्ज कराई थी। अंगदेम्बे ने आज पत्रकार सम्मेलन में कहा, “ न्यायपालिका में परंपरा, मूल्यों और मान्यताओं को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने शर्मा के नाम का प्रस्ताव किया। इस पर सहमत नहीं हुआ जा सकता। मैंने निर्णय में अपना असहमति मत दर्ज कराया है।”

नेपाली कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप पौडेल ने सरकार पर शक्ति पृथक्करण के सिद्धांत को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “संवैधानिक परिषद संबंधी अध्यादेश पर पहले से ही हमारी असहमति थी। अब स्पष्ट हो गया है कि ऐसा करने के लिए ही अध्यादेश लाया गया था। शक्ति पृथक्करण के सिद्धांत को तोड़ा गया है। बहुमत से निर्णय लेने के सर्वमान्य सिद्धांत को भी तोड़ा गया है।”

यूएमएल के उपाध्यक्ष रघुजी पंत ने कहा कि सिफारिश में वरिष्ठता क्रम को नजरअंदाज कर न्यायपालिका पर कार्यपालिका ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने कहा कि देश एक सक्षम महिला प्रधान न्यायाधीश पाने से वंचित रह गया। उन्होंने कहा, “इस तरह कार्यपालिका का न्यायपालिका में रुचि दिखाना शक्ति पृथक्करण के सिद्धांत के विपरीत है। स्वतंत्र न्यायपालिका की मान्यता पर हस्तक्षेप हुआ है। इससे देश की न्याय प्रणाली में बड़ा अव्यवस्था पैदा हो सकती है। जो लोग कल सत्ता में बैठे लोगों की गलतियों पर सवाल उठाते थे, आज वे उससे भी बड़ी गलती कर रहे हैं।” पंत ने कहा किमिनबहादुर रायमाझी, हरिकृष्ण थापा और अनुपराज शर्मा जैसे लोगों ने प्रधान न्यायाधीश बनकर उत्कृष्ट काम किया है।

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश ज्वाला ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा, “सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों, मान्यता और परंपराओं को तोड़ते हुए सर्वसत्तावादी तरीके से चलती दिखाई दे रही है। यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। लोकतांत्रिक आवरण में आए प्रधानमंत्री का अलोकतांत्रिक तरीके से चलने की प्रवृत्ति दिखना चिंता का विषय है।”

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन के उस पत्रजात पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रशासन को इस वर्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

पुस्तक का विमोचन: योगेश्वर कृष्ण का विराट स्वरुप है "विराट श्री कृष्ण चालीसा"

लखनऊ। श्रीमदभागवत गीता के ग्यारहवें अध्याय में वर्णित भगवान् श्री कृष्ण के विराट स्वरुप की काव्यात्मक स्तुति को साहित्यकार एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुस्तक का विमोचन: योगेश्वर कृष्ण का विराट स्वरुप है "विराट श्री कृष्ण चालीसा"

नाबालिग दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को सरोजनीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित न्यू गड़ौरा अंडरपास से सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को सरोजनीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ‘हरियाणा विजन-2047’ आगामी पांच वर्षों के रोडमैप...
शिक्षा-रोजगार  हरियाणा 