रूस और यूक्रेन युद्ध के बारे में पीएम मोदी ने पुतिन से क्या कहा?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बिश्केक: किर्गिजस्तान की राजधानी और सबसे बड़े शहर बिश्केक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। उन्होंने पुतिन से साफ कहा है कि अब युद्ध बहुत हुआ, शांति की तरफ बढ़िए। दरअसल पीएम मोदी, रूस और यूक्रेन युद्ध के बारे में बात कर रहे थे।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन युद्ध साढ़े चार साल से चल रहा है। लाखों लोग मारे जा चुके हैं। दर्जनों शहर तबाह हो चुके हैं लेकिन न यूक्रेन पीछे हटने को तैयार है और न रूस। इसीलिए आज प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेसीडेंट पुतिन से कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता, इसलिए बेहतर होगा कि रूस शांति के बारे में सोचे। युद्ध कैसे खत्म हो, इसके उपाय तलाशे क्योंकि युद्ध का एक-एक दिन पूरी इंसानियत पर भारी पड़ रहा है।

कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट ये खबर भी पढ़े : कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

पीएम मोदी ने पुतिन के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर पोस्ट की
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पुतिन के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर बताया, "राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तार से बातचीत हुई। भारत-रूस की 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। यह देखकर खुशी होती है कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत-रूस मित्रता के मुख्य क्षेत्रों में ऊर्जा, इनोवेशन, अंतरिक्ष, उर्वरक और लोगों के बीच आपसी संपर्क शामिल हैं।"


पीएम मोदी ने पुतिन से क्या कहा?
बिश्केक में पीएम मोदी की प्रेसीडेंट पुतिन के साथ लंबी मीटिंग हुई। पीएम मोदी ने पुतिन से साफ कह दिया कि एंडलेस वॉर की जगह अब एंड ऑफ वॉर के बारे में सोचिए। गांधी और बुद्ध का देश भारत यही चाहता है कि दुनिया में शांति हो क्योंकि शांति ही विकास का मार्ग है। युद्ध में बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं मिलता।

इसके अलावा भारत और रूस के बीच आर्थिक साझेदारी, डिफेंस और बिजनेस पर बात हुई। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि आर्थिक विकास तभी होगा, जब दुनिया में शांति हो।

पुतिन क्या बोले?
पुतिन ने कहा कि भारत और रूस एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, बराबरी की पार्टनरशिप करते हैं इसलिए दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आ रही है। पुतिन ने कहा कि पिछले ही हफ्ते भारत के विदेश मंत्री एस जशयंकर भी मॉस्को आए थे। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों की समीक्षा की गई। भारत और रूस के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। रूस में इंडियन स्टूडेंट्स की संख्या भी बढ़ी है। ये दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का सबूत है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि भारत और रूस एक-दूसरे के हितों को समझते हैं। एक दूसरे का सम्मान करते हैं, बराबरी की डील करते हैं इसीलिए भारत के लोग भी रूस को भरोसेमंद दोस्त मानते हैं।

पुतिन से मुलाकात के पहले ईरान के राष्ट्रपति से मिले थे पीएम मोदी
राष्ट्रपति पुतिन के साथ मीटिंग से पहले मोदी की मुलाकात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी हुई थी। इस मीटिंग में ईरान के राष्ट्रपति ने मोदी से कहा कि भारत चाहे तो मिडिल ईस्ट में भी शांति हो सकती है, भारत की बात अमेरिका भी सुनता है, यूरोपीय मुल्क भी सुनते हैं, इसलिए मोदी को ट्रंप से बात करनी चाहिए, ईरान पर हमले बंद करने को कहना चाहिए। अब सवाल ये है कि क्या वाकई में बिश्केक में पुतिन और पेजेशकियान के साथ मोदी की मीटिंग, दुनिया में शांति का संदेश लाएगी और क्या पुतिन मोदी की बात पर गौर करेंगे, हालांकि ये तो समय ही तय करेगा।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को  नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में तेंदुओं की सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सोमवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर