वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटने से 15 लोगों की मौत

रेस्क्यू में 21 लोगो को सुरक्षित निकला प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारतीय दूतावास ने हादसे पर जताया दुख

वियतनाम। के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए घटना को बेहद दुखद बताया। दूतावास के मुताबिक, फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव अचानक पलट गई। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय प्रशासन की ओर से बचाव अभियान चलाया गया।

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अफगानिस्तान में 36 नागरिकों की मौत, कई मकान तबाह ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अफगानिस्तान में 36 नागरिकों की मौत, कई मकान तबाह

जानकारी के अनुसार, नाव होन में रूट न्गोई इलाके से करीब 499 मीटर दूर समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद नाव में सवार सभी लोग पानी में गिर गए। आसपास मौजूद पर्यटक नौकाओं ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू में शामिल एक नाव संचालक ने बताया कि उनकी नाव महज पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं क्योंकि कई लोग नाव के अंदर फंस गए थे। समुद्र में तेज लहरों के कारण राहत अभियान प्रभावित हुआ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद एन थोई बॉर्डर गार्ड ने दो जहाज और 35 अधिकारियों व जवानों को मौके पर भेजा। नौसेना, कोस्ट गार्ड और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।

दोपहर तक स्पीडबोट की मदद से सभी 36 लोगों को किनारे तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 21 लोगों की जान बचाई गई, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। भारतीय अधिकारियों की ओर से पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद : स्कूल बस में लगी आग को दो दमकल ने किया काबू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक स्कूल बस में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद : स्कूल बस में लगी आग को दो दमकल ने किया काबू

एनपीपीए का बड़ा फैसला, 39 जरूरी दवाओं की खुदरा कीमत की तय 

यह निर्णय ड्रग्स ऑर्डर, 2013 के प्रावधानों के तहत लिया नई दिल्ली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने उच्च...
राष्ट्रीय 
एनपीपीए का बड़ा फैसला, 39 जरूरी दवाओं की खुदरा कीमत की तय 

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी।वाराणसी में थाना सिगरा की एण्टी रोमियो टीम ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 59 के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - विवेकानंद मिश्रा

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कल से जनपद में बृहद...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - विवेकानंद मिश्रा

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार

दो अन्य घायलों का इलाज जारी  जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले के मजेवड़ी गांव के पास शनिवार तड़के एक जबरदस्त...
गुजरात 
अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : स्कूल बस में लगी आग को दो दमकल ने किया काबू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक स्कूल बस में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद : स्कूल बस में लगी आग को दो दमकल ने किया काबू

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी।वाराणसी में थाना सिगरा की एण्टी रोमियो टीम ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 59 के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - विवेकानंद मिश्रा

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कल से जनपद में बृहद...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - विवेकानंद मिश्रा

कैल्शियम कार्बाइड' से पके आम लोगों की बिगाड़ रहे सेहत

बहराइच। बाजार में आम की मिठास के साथ जहर भी बिक रहा है। ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में कच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैल्शियम कार्बाइड' से पके आम लोगों की बिगाड़ रहे सेहत