यूएन में भारत की हुंकार, पाकिस्तान के झूठ पर करारा प्रहार, जम्मू-कश्मीर भारत का अंग

जम्मू कश्मीर पर दो टूक संदेश, अवैध कब्जा खाली करने की दोहराई मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर लगाए गए आरोपों का सख्त जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह बेबुनियाद, दुर्भावनापूर्ण और तथ्यों से परे बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही ओआईसी की टिप्पणी को भी अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठा प्रचार कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार वास्तव में पाकिस्तान की घरेलू विफलताओं और आतंकवाद को दिए जा रहे उसके समर्थन से दुनिया का ध्यान भटकाने का प्रयास है। 

राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण  ये खबर भी पढ़े : राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण 

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ओआईसी के मंच का भी अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए दुरुपयोग कर रहा है। भारत ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर पर उसकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट और अपरिवर्तित है। अनुपमा सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है। असली अनसुलझा विषय पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को खाली कराना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाय अपने कब्जे वाले क्षेत्रों की स्थिति और वहां हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों पर जवाब देना चाहिए।

ओमान के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुआ भारतीय चालक दल वाला टैंकर ये खबर भी पढ़े : ओमान के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुआ भारतीय चालक दल वाला टैंकर

भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का दुष्प्रचार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी दमन और वहां के लोगों के अधिकारों के हनन की सच्चाई को छिपा नहीं सकता। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि वह अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा तथा झूठे आरोपों का हर मंच पर तथ्यों के साथ जवाब देता रहेगा।

ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज ये खबर भी पढ़े : ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मखुवापुर बाजार छावनी में आयोजित “दलित चौपाल, सामाजिक सहभोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लखनऊ। शुक्रवार पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
उत्तर प्रदेश 
बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

लखनऊ ।  यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

उत्पीड़नात्मक  कार्यवाहियां वापस ली जाए:संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा अवकाश,साप्ताहिक अवकाश तथा त्योहारों के दिनों में भी बिजली...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक  कार्यवाहियां वापस ली जाए:संघर्ष समिति

केजीएमयू : मुख रोग के प्रति किया पब्लिक को जागरूक

— स्नातक विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन