'नेतन्याहू हमारे देश आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे',:पीटर मैग्यार 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हंगरी : हंगरी के अगले प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कड़ी चेतावनी दी है। पीटर मैग्यार ने कहा है कि अगर नेतन्याहू हंगरी आते हैं तो वे उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें कि पीटर मैग्यार के नेतृत्व वाले टिस्जा पार्टी ने हाल ही में हंगरी में हुए आम चुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही करीब 16 साल से हंगरी के प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे विक्टर ओर्बान की हार हो गई है। पीटर मैग्यार जल्द ही हंगरी के प्रधानमंत्री का पद संभाल सकते हैं।

मैग्यार ने नेतन्याहू को क्या धमकी दी?
हंगरी के अगले प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार का कहना है कि अगर बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी आते हैं तो वे उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। पीटर मैग्यार ने कहा- "मैंने यह साफ कर दिया है कि हंगरी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का सदस्य बना रहेगा। यदि कोई व्यक्ति ICC के सदस्य देश की सीमा में प्रवेश करता है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है, तो उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए।" आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने  साल 2024 में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इनके ऊपर गाजा में युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप लगाए गए हैं।

नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

हंगरी के चुनाव का परिणाम
हंगरी में बीते 12 अप्रैल को आम चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। इस चुनाव में पीटर मैग्यार की टिस्जा पार्टी ने 199 सीटों वाली संसद में 138 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान की पार्टी को 55 सीटें मिलीं। बता दें कि विक्टर ओर्बान की पार्टी हंगरी में 16 वर्षों तक सत्ता में बनी रही थी।

पीएम मोदी ने भी दी है मैग्यार को बधाई
हंगरी के चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीटर मैग्यार को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर के कहा था- "पीटर मैग्यार और टिस्जा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। भारत और हंगरी के बीच गहरी मित्रता, साझा मूल्य और अटूट आपसी सम्मान का बंधन है। मैं द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में रोगियों को वार्डो में शिफ्ट करने के लिये एक ही...
एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार

भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान 

   फतेहपुर । एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं...
 भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान 

बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या हुई 101, नुकसान का आकलन शुरू

गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य में आई बाढ़ हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ऊपरी असम के शिवसागर,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या हुई 101, नुकसान का आकलन शुरू

ट्रंप का संकेत: ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव से खुलेगा रास्ता

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका फिलहाल ईरान के खिलाफ किसी नई सैन्य कार्रवाई के...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप का संकेत: ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव से खुलेगा रास्ता

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत