'अमेरिका ने किया जमीनी हमला तो कुर्द बागी  देंगे साथ'

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कुर्दिस्तान: उत्तरी इराक में रहने वाले ईरानी कुर्द बागी गुटों के अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि वो अभी ईरान पर बॉर्डर पार करके हमला करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। बागी गुटों के अधिकारियों ने कहा कि अगर ईरान पर जमीनी हमला होता है तो वो अमेरिका का साथ देंगे। ईरानी कुर्द बागी गुटों के अधिकारियों के बयान से ऐसा लगता है कि ये बातें इराकी कुर्द अधिकारियों को भरोसा दिलाने के लिए कही गई हैं। इराकी कुर्द अधिकारियों ने कहा है कि वो नहीं चाहते कि उनके इलाके से ईरान पर हमले हों। इराकी कुर्दों को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो मिडिल ईस्ट में फैल रही जंग में वो भी फंस जाएंगे। 

क्या बोले कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी के अधिकारी?
कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी (PAK) के एक अधिकारी खलील नादिरी ने AP को दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर अमेरिका जमीन पर ऑपरेशन करता है, तो हम कोएलिशन फोर्सेस (अमेरिका और उसके सहयोगी) के साथ मिलकर अंदर घुसेंगे।" उन्होंने कहा, "कुर्दों को हमले का अगुआ नहीं बनाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि उनके ग्रुप के हथियारबंद सदस्य पहले से ही ईरान के अंदर मौजूद हैं और विद्रोह हुआ तो उन्हें बाहर से मदद की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग और तकनीक साझा करने की पेशकश ये खबर भी पढ़े : पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग और तकनीक साझा करने की पेशकश

अमेरिका और इजरायल से है संपर्क
नादिरी ने यह भी कहा कि उनके ग्रुप अमेरिका और इजरायल से संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक उनसे कोई हथियार या सामग्री की मदद नहीं मिली है। दूसरे PAK कमांडर रेबाज शरीफी ने कहा कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी कुर्द ग्रुपों को हथियार देते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी लेकिन अभी तक ऐसा कोई सपोर्ट नहीं मिला है। वो उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी समय जमीन पर हमले के दौरान ईरान के कुर्द इलाके (पूर्वी कुर्दिस्तान) की पेशमर्गा सेना को लड़ाई में शामिल करना चाहेंगे, और अगर ऐसा हुआ तो वो खुश होंगे।

अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

क्या चाहती हैं इराकी कुर्द पार्टियां?
कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी के दोनों अधिकारियों ने इस दौरान यह भी साफ किया कि वो इराकी कुर्द क्षेत्र को ईरान पर हमले का लॉन्चिंग पैड नहीं बनाना चाहते हैं। इराकी कुर्दिस्तान सरकार के प्रवक्ता पेशवा हवारमानी ने भी कहा कि आरोप लगाना बिल्कुल गलत है कि वो ईरानी विरोधी कुर्द ग्रुपों को हथियार दे रहे हैं या भेज रहे हैं। इराकी कुर्द पार्टियां इलाके में जंग और टेंशन को नहीं बढ़ाना चाहतीं हैं।

चीन के किंगहाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत और कई आफ्टरशॉक्स से दहशत ये खबर भी पढ़े : चीन के किंगहाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत और कई आफ्टरशॉक्स से दहशत

इराक में हुए हैं ड्रोन और मिसाइल हमले
बता दें कि, ईरान और उसके समर्थक इराकी प्रॉक्सी ने पहले ही उत्तरी इराक में कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हमलों में अमेरिकी बेस, वाणिज्य दूतावास और कुर्द ईरानी विरोधी ग्रुपों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी के ठिकानों पर भी हमले हुए है जिसमें एक लड़ाका मारा गया और कुछ घायल हुए हैं। कुल मिलाकर कुर्द ग्रुप अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार दिख रहे हैं लेकिन वो खुद से ईरान पर हमला शुरू नहीं करना चाहते हैं।

कुर्द कौन हैं?  
कुर्द मध्य पूर्व का एक बड़ा जातीय समूह है। ये दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रविहीन लोग माने जाते हैं, यानी इनका अपना कोई स्वतंत्र देश नहीं है। कुर्दों का मकसद मकसद चारों इलाकों ( ईरान, इराक, तुर्की और सीरिया) में कुर्दों का स्टेटहुड और कुर्दिस्तान का रीयूनिफिकेशन है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अपहृत व्यक्ति को बचाया, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

इम्फाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अपहृत व्यक्ति...
राज्य 
 मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अपहृत व्यक्ति को बचाया, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

माँ कामाख्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयाेध्या पहुंचे हैं। सबसे पहले शुक्रवार को वह रुदौली विधानसभा के माँ कामाख्या धाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
माँ कामाख्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नोएडा: कार पार्किंग को लेकर युवक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ की मारपीट, मौत

नोएडा । जिले में थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उनके...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: कार पार्किंग को लेकर युवक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ की मारपीट, मौत

मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की...
मध्य प्रदेश 
मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआत बेहद खराब रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

उत्तर प्रदेश

माँ कामाख्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयाेध्या पहुंचे हैं। सबसे पहले शुक्रवार को वह रुदौली विधानसभा के माँ कामाख्या धाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
माँ कामाख्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नोएडा: कार पार्किंग को लेकर युवक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ की मारपीट, मौत

नोएडा । जिले में थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उनके...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: कार पार्किंग को लेकर युवक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ की मारपीट, मौत

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी