सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले लोगों को हटाने के लिए अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोट- शीर्षक में संशोधन किया गया है। 30HINT7 क्रमांक से जारी समाचार के स्थान पर इसे लें। -सं.
काठमांडू। नेपाल सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले 2200 लोगों को एक साथ हटाने के लिए नया अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा है।

मौजूदा सरकार ने “सार्वजनिक पदाधिकारियों को पदमुक्त करने संबंधी विशेष व्यवस्था” से जुड़े इस अध्यादेश में राष्ट्रपति से पिछली सरकारों के कार्यकाल में सरकारी और संवैधानिक पदों पर की गई राजनैतिक नियुक्तियों को एक साथ रद करने की सिफारिश की है।

प्रधानमंत्री सचिवालय ने कहा है कि “यह अध्यादेश सार्वजनिक निकायों में राजनीतिक रूप से नियुक्त और वर्तमान में कार्यरत पदाधिकारियों को पदमुक्त करने के उद्देश्य से लाया गया है।”

ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू ये खबर भी पढ़े : ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू

सचिवालय के अनुसार, अध्यादेश का उद्देश्य सार्वजनिक निकायों में नियुक्तियों को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाना, दलीय राजनीतिक हस्तक्षेप समाप्त करना, सार्वजनिक निर्माण कार्यों को तेज करना, सहकारी संस्थाओं के छोटे बचतकर्ताओं का पैसा वापस कराना तथा भूमि, मालपोत और नापी जैसी सेवाओं को प्रभावी बनाना है।

यदि राष्ट्रपति इस अध्यादेश को स्वीकृत प्रदान करते हैं तो एक ही झटके में करीब 2200 सरकारी नियुक्तियां खारिज हो जाएंगी। यह अध्यादेश बालेन्द्र सरकार की शासकीय सुधार की कार्यसूची का हिस्सा है।

सरकार गठन के बाद सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले सभी लोगों से इस्तीफा देने की अपील की थी। इस अपील के बाद बहुत ही कम लोगों ने अपना पद छोड़ा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन

iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
टेक-मित्र 
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन