नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व छह शीर्ष अधिकारी, पशुपतिनाथ के दर्शन किए

नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व छह शीर्ष अधिकारी, पशुपतिनाथ के दर्शन किए

काठमांडू। नेपाली सेना के निमंत्रण पर काठमांडू आए भारतीय थलसेना के 6 पूर्व सेनाध्यक्षों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा की है। नेपाली सेना के द्वारा आयोजित सेना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने वाले भारतीय थलसेना के पूर्व प्रमुख भारतीय सेना के पूर्वप्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर, जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, जनरल दलवीर सिंह सुहाग, जनरल (डॉ.) मनोज मुकुंद नरवणे और जनरल मनोज पांडे ने पशुपतिनाथ मंदिर जाकर वहां विशेष पूजा करने और दर्शन करने की जानकारी दी गई है। ये सभी पूर्व सेना प्रमुख महाशिवरात्रि के दिन होने वाले नेपाली सेना के स्थापना दिवस समारोह में सहभागी होने आए हैं। नेपाली सेना इस वर्ष अपना 263वा स्थापना दिवस मना रही है। इसके अलावा भारतीय सेना के पूर्व प्रमुखों द्वारा नेपाल भारत सैन्य प्रमुखों के एक सम्मेलन में भी शिरकत करने की जानकारी नेपाली सेना के तरफ से दी गई है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अघोषित विद्युत कटौती से परेशान जनता आधी रात सड़क पर उतरी अघोषित विद्युत कटौती से परेशान जनता आधी रात सड़क पर उतरी
अधिकारियों के छूटे पसीने,पुलिस से भी हुई बहस,4 घंटे बाद खुला जामझांसी। महानगर में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है।...
झांसी मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर के वीर जवानों को समर्पित भारतीय रेलवे की अनूठी पहल
योग्य अध्यक्ष नहीं मिलने पर गठित हुई चार सदस्यीय 'लीडरशिप कमेटी'
नदिया के अमृत भारत रेलवे स्टेशन का 22 मई को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड
मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस
अमेरिका में खेलेंगे ताईक्वांडो खिलाड़ी व प्रयागराज में तैनात सिपाही ऋषी राय