नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर अपने घर में बेहोश पाई गई, अस्पताल में भर्ती
काठमांडू। नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर रूबी ठाकुर अपने निवास में बेहोश पाई गई हैं। सुरक्षाकर्मियों को उनकी बेहोशी का पता लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
काठमांडू के ग्वारको स्थित किस्ट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आईसीयू में रख कर उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि डिप्टी स्पीकर ठाकुर को बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था।
डिप्टी स्पीकर ठाकुर के परिवार वालों का कहना है कि बीती रात से उन्हें तेज बुखार आ रहा था। आज सुबह जब वह शौच के लिए गई तो वहीं बेहोश हो गई। करीब एक घंटे के बाद भी जब वह शौचालय से बाहर नहीं निकलीं तो निजी सुरक्षाकर्मी ने दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला। वे बेहोशी की हालत में थीं।
अस्पताल के बयान में कहा गया है कि उनका शुगर लेवल काफी नीचे होने के कारण बेहोश हो गई थी। उनकी स्वास्थ्य समस्या की सटीक वजह जानने के लिए अन्य चिकित्सकीय जांच भी की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
